दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर: एक घर से साथ उठीं 4 अर्थियां, पिता ने कांपते हाथों से जलाईं बेटों की चिता

Published : Sep 26, 2021, 09:37 PM ISTUpdated : Sep 26, 2021, 09:41 PM IST
दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर: एक घर से साथ उठीं 4 अर्थियां, पिता ने कांपते हाथों से जलाईं बेटों की चिता

सार

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले एक दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई। जहां रायसेन जिले में एक ही घर से एक परिवार के 4 लोगों की अर्थी निकली। जिस किसी ने यह हृदय विदारक दृश्य देखा वह रो पड़े।

रायसेन. मध्य प्रदेश के रायसेन जिले एक दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई। जहां एक ही घर से एक परिवार के 4 लोगों की अर्थी निकली। जिस किसी ने यह हृदय विदारक दृश्य देखा वह रो पड़े। इस दुखद घटना को जान आस-पड़ोस के लोग भी रोए जा रहे थे। अंतिम संस्कार में सैंकड़ों लोग पहुंचे हुए थे।

जब एक साथ चिता जली तो हर आंख में थे आंसू
दरअसल, शुक्रवार को रीवा जिले के सिंगल किटवारिया बायपास पर एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। शनिवार शाम तक शवों का पोस्टमॉर्टम कर रायसेन जिले के सुल्तानपुर भेजे गए। देर रात होने के चलते अंतिम संस्कार नहीं हो सका। इसलिए दो दिन बाद रविवार दोपहर को अंतिम संस्कार किया गया। जब बुर्जुग पिता ने अपने कांपते हाथों से दो जवान बेटों को मुखाग्नि दी तो हर आंख में आंसू थे।

ट्रक और टवेरा की टक्कर में उजड़ गया परिवार
बता दें कि ट्रक और टवेरा की टक्कर में एक परिवार के चार लोगों की मौत हुई थी। यह हादसा रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र में हुआ था। मृतक रायसेन के सुल्तानपुर के वंशकार परिवार के हैं। ये सभी उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे थे। रीवा पुलिस ने मृतकों की पहचान विनोद वंशकर (27), शशि वंशकार (50), मयंक (16) और वैशाली वंशकार (16) के रुप में की। हादसे के एक दिन बाद शवों को दो एंबुलेंस से सुल्तानपुर भेजा गया। 

यह भी पढ़ें-जज्बे को सलाम: बेटी को जन्म देती ही ऐंबुलेंस से रीट परीक्षा देने पहुंची महिला, पलंग पर बैठ दिया एग्जाम

यह भी पढ़ें-सामने आई हैवान पिता की काली करतूत, जो मौका मिलते ही नाबालिग बेटी के साथ करने लगता था शर्मनाक हरकतें
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Balaram Krishi Mahotsav: सिंगरौली में खेती का बदलेगा अंदाज, प्राकृतिक खेती से फसल विविधीकरण तक पर जोर
CM Sugam Parivahan Sewa: 21 साल बाद लौटी सरकारी बस सेवा, 351 बसों से बड़ा आगाज