राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, लेटर में लिखा था- होगा बम धमाका

Published : Nov 24, 2022, 11:50 PM ISTUpdated : Nov 25, 2022, 12:07 AM IST
राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, लेटर में लिखा था- होगा बम धमाका

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को मध्य प्रदेश पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के रायबरेली का रहने वाला है। वह पहले भी कई लोगों को धमकी दे चुका है।   

उज्जैन। भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को जान से मारने की धमकी देने वाले को मध्य प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दया ऊर्फ प्यारे ऊर्फ नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। 

दया को उज्जैन जिले के नागदा इलाके से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उज्जैन पुलिस ने उसे इंदौर पुलिस के हवाले कर दिया। उसपर राहुल गांधी को धमकी देने वाला पत्र लिखने का आरोप है। पत्र में लिखा गया था कि भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी जैसे ही इंदौर आएंगे बम धमाका हो जाएगा। 

पत्र मिलने के बाद पुलिस ने शुरू की थी जांच
पत्र मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू किया था। पुलिस ने 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसके साथ ही आधा दर्जन शहरों के होटलों, लॉज और रेलवे स्टेशनों पर छापेमारी की गई।  आरोपी उत्तर प्रदेश के रायबरेली का रहने वाला है। 

यह भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक की पत्नी ने सोनिया गांधी से की शिकायत, कहा- मेरे पति को है महिलाओं के गंदे वीडियो बनाने का शौक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसने इससे पहले भी बहुत से लोगों को पत्र और फोन कॉल के माध्यम से धमकी दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी इंदौर के खालसा स्टेडियम में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में शामिल हुआ था। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में फिर सियासी बवाल: अशोक गहलोत का पायलट पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, कहा-गद्दार को CM नहीं बना सकते

बता दें कि राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी वाला पत्र 18 नवंबर को इंदौर के जूनी थाना क्षेत्र के एक मिठाई दुकान के बाहर मिला था। पत्र मिलने के बाद पुलिस सतर्क हो गई थी। पुलिस ने दुकान के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान पुलिस इस बात का पता लगाने में कामयाब रही कि किस व्यक्ति ने पत्र को दुकान के बाहर रखा था।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: स्वामी विवेकानंद जयंती पर MP के स्कूलों में योग और सूर्य नमस्कार, मंत्री उदय प्रताप सिंह हुए शामिल
जिस पत्नी को बनाया पुलिस अफसर अब वो तलाक पर अड़ी, महिला ने बताई शर्मिंदगी वाली वजह