कांग्रेस विधायक उमंग सिंघर की पत्नी ने सोनिया गांधी से पति की शिकायत की है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति को महिलाओं के गंदे वीडियो बनाने का शौक है। वह वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करता है।  

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक उमंग सिंघर की पत्नी ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न (sexual harassment) का केस दर्ज कराया है। महिला ने एफआईआर दर्ज कराने के एक दिन बाद कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से पति की शिकायत की है। विधायक की पत्नी ने अपने पत्र में कहा है कि मेरे पति को महिलाओं के गंदे वीडियो बनाने का शौक है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला ने पत्र की कॉपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी भेजा है। उन्होंने पत्र में आरोप लगाया है कि विधायक को महिलाओं की रिकॉर्डिंग करने और ब्लैकमेल करने का शौक है। महिला ने पत्र में लिखा है, "उमंग ने कई बार मेरे साथ गलत किया है, लेकिन इस बार उसने सारी हदें पार कर दी हैं। मैं इसे अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती। आप पार्टी प्रमुख हैं। आपने हमेशा महिलाओं का समर्थन किया है। मुझे उम्मीद है कि आप मुझे न्याय दिलाएंगी।"

विधायक ने कई महिलाओं का किया उत्पीड़न 
महिला ने आरोप लगाया कि सिंघर ने इससे पहले कई महिलाओं का उत्पीड़न किया है। उसके चलते पार्टी की बदनामी हो रही है। महिला ने लिखा है, "उसे महिलाओं की रिकॉर्डिंग करने का शौक है। वह अपनी पूर्व पत्नी का भी वीडियो और ऑडियो रिकॉर्ड करता था। उसने ऐसा ही मेरे साथ किया। अब वह वीडियो के नाम पर मुझे ब्लैकमेल कर रहा है।"

यह भी पढ़ें- जामा मस्जिद में लड़कियों की एंट्री पर लगा बैन हटा, शाही इमाम ने कहा- LG के अनुरोध पर लिया फैसला

सिंघर की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसने पति के खिलाफ कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन लोकल पुलिस ने उसपर ध्यान नहीं दिया। महिला ने पत्र में लिखा, "मैं कभी नहीं चाहती थी कि इसके बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक हो, क्योंकि यह मेरा निजी मामला था, लेकिन अब मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा है। मैंने फाइनली उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। मैं आपको जानकारी देना चाहती हूं क्योंकि हम दोनों कांग्रेस के हिस्सा हैं।"

यह भी पढ़ें- सत्येंद्र जैन ने कोर्ट में कहा- उपवास के दौरान नहीं मिला कानून के अनुसार भोजन, मेवे को लेकर की ये बात