MP का गेहूं विदेश में भी पहली पसंद, CM शिवराज, पीयूष गोयल आज दिल्ली में निर्यातकों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे

Published : Mar 24, 2022, 12:01 PM IST
MP का गेहूं विदेश में भी पहली पसंद, CM शिवराज, पीयूष गोयल आज दिल्ली में निर्यातकों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे

सार

दरअसल, पिछले कुछ दिनों में भारत से गेहूं का निर्यात बढ़ा है। अब प्रदेश के किसानों के गेहूं का निर्यात बढ़ाने के लिए शिवराज सरकार भी कोशिशों में लगी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गेहूं की मांग में तेजी के साथ ही कीमतों में भी उछाल आया है।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के गेहूं को निर्यात करने के लिए शिवराज सरकार ने कमर कस ली है। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नई दिल्ली पहुंचे। वे यहां निर्यातकों के साथ बैठक करेंगे। इसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहेंगे। सीएम शिवराज ने दिल्ली में बताया कि आज निर्यातकों के साथ बैठक होने जा रही है। इसमें सभी निर्यातक वर्चुअली हिस्सा लेंगे। बैठक में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहेंगे। 

दरअसल, पिछले कुछ दिनों में भारत से गेहूं का निर्यात बढ़ा है। अब प्रदेश के किसानों के गेहूं का निर्यात बढ़ाने के लिए शिवराज सरकार भी कोशिशों में लगी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गेहूं की मांग में तेजी के साथ ही कीमतों में भी उछाल आया है, जिसके बाद मध्य प्रदेश के किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा दिलाने के लिए शिवराज सरकार तैयारी कर रही है।

मध्य प्रदेश का इंदौर रचने जा रहा एक और इतिहास, टैक्सी-बसों की तरह सड़कों पर अब दौडेंगी साइकिलें

भारत के गेहूं निर्यात में तेजी आई 
बता दें कि रूस और यूक्रेन दुनिया के बड़े गेहूं उत्पादक देश माने जाते हैं। इनका वैश्विक गेहूं निर्यात में 30 फीसदी शेयर है। एक महीने से इन दोनों देशों के बीच युद्ध चल रहा है, ऐसे में गेहूं उत्पादन और निर्यात प्रभावित हो गया है, जिसका फायदा भारत को मिल रहा है। फरवरी के अंतिम दिनों का आंकड़ा देखें तो भारत में कुल गेहूं निर्यात चालू वित्त वर्ष में 66 लाख टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। मार्च के आखिरी तक ये आंकड़ा इससे कई गुना ज्यादा पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

उमा भारती के बेबाक बोल, फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स' देखने से किया साफ इनकार, बोलीं- मुझे जरूरत नहीं

मध्य प्रदेश का शरबती गेहूं 5600 रुपए कुंतल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गेहूं की कीमतों की बात करें तो इस समय 24-25 हजार रुपए प्रति टन के करीब चल रही हैं। देश में इस साल गेहूं की रिकॉर्ड पैदावार भी हुई है, जिसके चलते देश के किसानों को इस बार गेहूं की अच्छी खासी कीमत मिल रही है। मध्य प्रदेश का शरबती गेहूं 5600 रुपए प्रति कुंतल के भाव से बिक रहा है। ये अब तक की सबसे ज्यादा कीमत है। इससे पहले सीहोर की आष्टा मंडी में 5 हजार रुपए प्रति कुंतल गेहूं बिका है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Pratibha Samman Samaroh: PM मोदी का जिक्र कर CM मोहन यादव ने युवाओं को दिया सफलता का बड़ा मंत्र
MP Tech Growth Conclave 3.0: GCC, डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर से बदलेगी मध्यप्रदेश की तस्वीर