डेढ़ साल की मासूम के सिर में 15 किलो का पत्थर बांधकर कुएं फेंका, मां के बगल से रात को कोई उठा ले गया था

Published : Feb 27, 2020, 10:54 AM IST
डेढ़ साल की मासूम के सिर में 15 किलो का पत्थर बांधकर कुएं फेंका, मां के बगल से रात को कोई उठा ले गया था

सार

जबलपुर में सिक्योरिटी गार्ड की मासूम बेटी के किडनैप और हत्या का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। ऐसा किसने और क्यों किया..इसका अभी पता नहीं चल पाया है।  

जबलपुर, मध्य प्रदेश. यहां के तिलवारा थाने के तहत आने वाले भैरव नगर से 17 जनवरी को किडनैप हुई डेढ़ साल की मासूम की हत्या का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। बच्ची की लाश बुधवार दोपहर एक कुएं से मिली। उसके सिर पर 15 किलो का पत्थर बांधकर कुएं में फेंका गया था। किसी को बच्चा का एक पैर दिखा, तब पुलिस को सूचना दी गई। बच्ची के पिता मोनू बाल्मीकि ने FIR दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में दो दर्जन संदेहियों को पकड़ा था, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया था।

मां के बगल से कोई उठा ले गया था मासूम को..
मोनू बाल्मीकि एक मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड हैं। उनके पिता भी दशरथ प्रसाद भी वहीं प्यून हैं। यह परिवार एक पहाड़ी पर रहता है। कुछ समय पहले अतिक्रमण विरोधी मुहिम के चलते इनका कच्चा मकान तोड़ दिया गया था। इसके बाद ये लोग टीन शेड की आड़ लेकर रह रहा था। ईंटों के ऊपर टीन शेड बना लिया था। गुरुवार रात सभी लोग सोने चले गए। उनकी बेटी देविका अपनी मां प्रीति के साथ सो रही थी। घर में मोनू के पिता, मां मुन्नी बाई और बहन शिखा भी थी। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जब प्रीति की नींद खुली, तो देविका गायब थी। आशंका है कि देविका को कोई ईंट की दीवार से कुछ ईंटें हटाकर अंदर आया  होगा।
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Balaram Krishi Mahotsav: सिंगरौली में खेती का बदलेगा अंदाज, प्राकृतिक खेती से फसल विविधीकरण तक पर जोर
CM Sugam Parivahan Sewa: 21 साल बाद लौटी सरकारी बस सेवा, 351 बसों से बड़ा आगाज