देशभर में नागरिकता कानून का विरोध, BJP के 80 मुस्लिम नेताओं ने छोड़ दी पार्टी

Published : Jan 24, 2020, 01:49 PM ISTUpdated : Jan 24, 2020, 03:25 PM IST
देशभर में नागरिकता कानून का विरोध, BJP के 80 मुस्लिम नेताओं ने छोड़ दी पार्टी

सार

सीएए को "धार्मिक आधार पर बनाया गया विभाजनकारी प्रावधान" बताते हुए यहां भारतीय जनता पार्टी के करीब 80 मुस्लिम नेताओं ने पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता छोड़ने की घोषणा की है।

इंदौर (मध्यप्रदेश).  संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को "धार्मिक आधार पर बनाया गया विभाजनकारी प्रावधान" बताते हुए यहां भारतीय जनता पार्टी के करीब 80 मुस्लिम नेताओं ने पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता छोड़ने की घोषणा की है।

इन भाजपा नेताओं में शामिल राजिक कुरैशी फर्शीवाला ने शुक्रवार को "पीटीआई-भाषा" को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करीब 80 मुस्लिम नेताओं ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को कल बृहस्पतिवार को पत्र भेजकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी है। इनमें भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे के कई पदाधिकारी शामिल हैं।

कुरैशी ने सीएए को लेकर कहा

कुरैशी ने कहा, "सीएए के वजूद में आने के बाद हमारा अपने समुदाय के आयोजनों में शामिल होना दूभर होता जा रहा था। इन आयोजनों में लोग हमें यह कहकर कोसते थे कि हम सीएए जैसे विभाजनकारी कानून पर कब तक चुप रहेंगे?"

उन्होंने कहा, "किसी भी समुदाय के वास्तविक तौर पर पीड़ित शरणार्थी को भारतीय नागरिकता मिलनी चाहिये। आप महज धर्म के आधार पर तय नहीं कर सकते कि फलां व्यक्ति घुसपैठिया या आतंकवादी है।"

भाजपा छोड़ने वाले मुस्लिम नेताओं के पत्र में कहा

सीएए के खिलाफ भाजपा छोड़ने वाले मुस्लिम नेताओं के पत्र में कहा गया, "भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 के अंतर्गत किसी भी भारतीय नागरिक को समानता का अधिकार प्राप्त है। किंतु भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार के सीएए को धार्मिक आधार पर लागू कर देश को बांटने का कार्य किया गया है जो संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।

गौरतलब है कि सीएए के विरोध में जिन भाजपा नेताओं ने पार्टी छोड़ने की घोषणा की है, उनमें से कुछ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के करीबी माने जाते हैं।

अल्पसंख्यक समुदाय के भाजपा नेताओं के सामूहिक इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर विजयवर्गीय ने बृहस्पतिवार शाम कहा, "मुझे हालांकि इस मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति गुमराह हो रहा है, तो हम उसे समझाएंगे।"

(ये खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट न्यूज हिन्दी ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast:आगरा 46°, प्रयागराज 47°... उत्तर भारत में मई का सबसे गर्म दिन? जानिए अपने शहर का हाल
Ratlam Rajdhani Express Fire: 'अगर 5 मिनट की भी देरी होती...' चश्मदीदों ने बताया B-1 कोच के अंदर का खौफनाक सच!