क्या सिंधिया बनने वाले हैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री! जैन मुनि ने की भविष्यवाणी, बोले-कुछ दिन में होगा बदलाव

Published : Feb 23, 2022, 05:06 PM ISTUpdated : Feb 23, 2022, 05:10 PM IST
क्या सिंधिया बनने वाले हैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री! जैन मुनि ने की भविष्यवाणी, बोले-कुछ दिन में होगा बदलाव

सार

ग्वालियर में जैन संत मुनि विहर्ष सागर महाराज आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान संत ने उनसे बातचीत के दौरान वहां पर मौजूद लोगों से कहा-'हमारे सिंधिया जी देखना अभी कुछ दिन बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में दिख सकते हैं। वह शिवराज सिंह चौहान के  उत्तराधिकारी बन सकते हैं।

ग्वालियर, मध्य प्रदेश की सियासत में अक्सर चर्चा होती हैं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) को एक बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना चाहिए। खासकर युवा ऐसी मांग करते रहते हैं। लेकिन अब तो सिंधिया को लोकर एक संत ने भविष्यवाणी भी कर दी है। जैन संत मुनि विहर्ष सागर महाराज ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जल्द ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया है। जैन मुनि ने कहा-हो सकता है कि कुछ दिन बाद आप सिंधिया को भावी मुख्यमंत्री के रूप में देखें।

संत ने यूं बताया सिंधिया को सीएम शिवराज का उत्तराधिकारी
दरअसल, प्रदेश में इस वक्त पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव (panchkalyan festival) चल रहा है। बुधवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया इसमें शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे। जहां वह ग्वालियर में जैन संत मुनि विहर्ष सागर महाराज आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान संत ने उनसे बातचीत के दौरान वहां पर मौजूद लोगों से कहा-'हमारे सिंधिया जी देखना अभी कुछ दिन बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में दिख सकते हैं। वह शिवराज सिंह चौहान के  उत्तराधिकारी बन सकते हैं।

मुनि ने सिंधिया के तीन गुण..जिनके चलत वह हर युद्ध जीतेंगे
बता दें कि जैन संत मुनि विहर्ष सागर महाराज ने सिंधिया से बात करते हुए उनके तीन गुण भी गिनाए। मुनि ने कहा-युद्ध कोई भी हो, चाहे महाभारत का हो या राजनीति का हो या युद्ध धर्म का हो, जीतने के लिए तीन चीजें जरूरी होती है। पहला गुण धर्म है, जो महाराज (सिंधिया) में साफ दिखता है। दूसरा गुण होता है साहस, यह गुण तो वह पहले भी अपने कामों से दिखा चुके हैं। तीसरा गुण धैर्य होता है, जो उनके बारे में समझाने की जरूरत नहीं है। इसे आप अच्छे से जानते हैं।

भविष्यवाणी से सियासत का बाजार हुआ गरम
जैसे ही मुनि विहर्ष सागर महाराज ने सिंधिया के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की तो वहां पर मौजूद युवा सिंधिया के नारे लगाने लगे। वहीं  पंचकल्याणक महोत्सव में इस भविष्यवाणी के बाद पूरे मध्य प्रदेश में चर्चा का बाजार गरम है। सोशल मीडिया पर इसक लेकर कमेंट्स किए जा रहे हैं।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिकल सेल मिशन में मध्यप्रदेश का रिकॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मु ने बताया ऐतिहासिक कदम
World Sickle Cell Day 2026: ओंकारेश्वर में राष्ट्रपति मुर्मु ने जाना सिकल सेल मिशन का पूरा रोडमैप, सराहे एमपी सरकार के प्रयास