मध्य प्रदेश पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, प्रियंका गांधी भी होंगी शामिल, MP में चलेंगे 386 किमी

राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के साथ बुधवार सुबह मध्य में प्रवेश किया। भारत जोड़ो यात्रा ने बुरहानपुर के रास्ते मध्यप्रदेश में प्रवेश कर लिया। महाराष्ट्र में जलगांव जामोद से उनका काफिला सुबह छह बजे रवाना हुआ।

Ujjwal Singh | Published : Nov 23, 2022 2:33 AM IST / Updated: Nov 23 2022, 08:11 AM IST

भोपाल(Madhya Pradesh). राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के साथ बुधवार सुबह मध्य में प्रवेश किया। भारत जोड़ो यात्रा ने बुरहानपुर के रास्ते मध्यप्रदेश में प्रवेश कर लिया। महाराष्ट्र में जलगांव जामोद से उनका काफिला सुबह छह बजे रवाना हुआ। जलगांव जामोद के जसौंधी गांव से होते हुए यात्रा मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव में पहुंची। यहां राहुल गांधी के स्वागत के खास इंतजाम किए गए थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह समेत तमाम बड़े नेता राहुल के स्वागत के लिए बुरहानपुर में मौजूद रहे। यहां की विशेष लोककला बंजारा नृत्य के साथ राहुल गांधी का मध्य प्रदेश में स्वागत किया गया।

गौरतलब है कि बंजारा लोक नर्तक रीना नरेंद्र पवार ने राहुल गांधी के स्वागत में खास नृत्य पेश किया। सिर पर गिलास और 51 मटकियां रखकर उन्होंने इस नृत्य की प्रस्तुति दी। यात्रा सुबह सात बजे बोदरली से  रवाना हुई। सुबह 10 बजे सेंट जेवियर स्कूल पहुंचने में ये यात्रा विश्राम करेगी। राहुल और उनके साथ आए यात्री सात किमी पैदल चलेंगे। शाम चार बजे यात्रा दोबारा शुरू होगी। इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर में एक सभा रखी गई है। सभा की समाप्ति के बाद झिरी में राहुल गांधी रात्रि विश्राम करेंगे। 

Latest Videos

हम डरने वाले नहीं, ये तिरंगा श्रीनगर तक जाएगा- राहुल गांधी 
राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में पहुंचने के बाद कहा कि इस प्यार भरे स्वागत के लिए आप सबको बहुत-बहुत धन्यवाद। यहां से हमारे साथ महाराष्ट्र से आए लोग वापस लौट जाएंगे। महाराष्ट्र में यात्रा में बहुत अच्छा मैसेज महाराष्ट्र और भारत में गया। यह यात्रा कन्याकुमारी में शुरू की थी। विपक्ष के लोगों ने कहा था कि हिंदुस्तान तीन हजार 600 किमी लंबा है। यह पैदल नहीं तय किया जा सकता। हम मध्यप्रदेश आ गए हैं। 370 किमी यहां चलेंगे। यह तिरंगा श्रीनगर तक जाएगा और हम डरने वाले नहीं हैं।

हम डर-हिंसा-और नफरत के खिलाफ- राहुल गांधी 
राहुल गांधी ने कहा कि यह यात्रा उस नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ है, जिसे हिंदुस्तान में फैलाया जा रहा है। भाजपा का तरीका यही है। सबसे पहले, डर फैलाना। युवाओं, किसानों और आम लोगों में डर फैलाना। जब डर फैल जाता है तो उसे हिंसा में बदल देते हैं। हिंसा डर का ही रूप है। जो डरता नहीं है, वह हिंसा भी नहीं कर सकता। जो डरता है, वह ही हिंसा करता है। डर मिटाना हमारा लक्ष्य है। इस हिंदुस्तान में किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

एमपी में प्रियंका गांधी भी यात्रा में होंगी शामिल 
मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी कदम ताल करती नजर आएगी। प्रियंका गांधी भी राहुल की यात्रा के साथ अगले चार दिन शामिल होगी। इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए बुधवार को यात्रा बुरहानपुर के पास मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वहां चार दिनों के लिए यात्रा में शामिल होंगी।

 

12 दिनों तक मध्य प्रदेश में रहेगी यात्रा 
भारत जोड़ो यात्रा 12 दिनों में 386 किमी मध्य प्रदेश में चलेगी। इस दौरान बुरहानपुर, खड़वा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा जिले से यात्रा निकलेगी। 4 दिसंबर को यात्रा आगर मालवा जिले से राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। मध्य प्रदेश में यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी रहेंगे। मध्य प्रदेश में राहुल की यात्रा में अलग-अलग स्थान पर उपयात्राएं शामिल होगी। 22 उप यात्राओं में अलग-अलग जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल है।

इसे भी पढ़ें...

दिग्विजय सिंह ने फिल्म ब्रह्मास्त्र के रोमांटिक गाने पर किया जमकर डांस, वीडियो में देखिए थिरकने का अंदाज

कांग्रेस विधायक पर दर्ज हुआ रेप का केस, पीड़िता बोली- शादी का वायदा कर कई बार बनाए शारीरिक सबंध

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल