कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉलीवुड की फिल्म ब्रह्मास्त्र के रोमांटिक गाने-'केसरिया तेरा इश्क है पिया...' पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों के लिए चर्चा में बने रहते हैं। इस समय वह राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे हैं। लेकिन यहां भी वह अपने अलग अंदाज के चलते लगातार सुर्खियों में हैं। अब यात्रा के ब्रेक के दौरान उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिग्गी राजा बॉलीवुड की फिल्म ब्रह्मास्त्र के रोमांटिक गाने-'केसरिया तेरा इश्क है पिया...' पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 शोले के सॉन्ग 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...भी थिरके दिग्विजय
 ब्रह्मास्त्र के रोमांटिक गाने के अलावा दिग्वजिय सिंह अस्सी के दशक में आई सुपरहिट फिल्म शोले के सॉन्ग 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...' पर भी जमकर थिरकते नजर आए। बताया जा रहा है कि इस डांस में उनके साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेता और कमलनाथ सरकार में मंत्री रह चुके उमंग सिघार भी नजर आए। बता दें कि उमंग सिंघार प्रदेश की पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस की कद्दावर नेत्री जमुना देवी के भतीजे हैं। उमंग सिंघार पर रेप का केस दर्ज भी हो चुका है।

भारत जोड़ो यात्रा पर लगा है ब्रेक
दरअसल, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करने से दो दिन पहले ही ब्रेक लगा है। क्योंकि राहुल दो दिनों के लिए गुजरात दौरे पर हैं जहां वह विधानसभा चुनाव का प्रचार कर रहे हैं। जिसके चलते यात्रा फिलहाल रूकी हुई है। यात्रा के ब्रेक दौरान जो भी पदयात्री इसमें मौजूद हैं, वह अलग-अलग एक्टिविटी करते दिखाई पड़ रहे हैं। इसी खाली समय का इस्तेमाल करते हुए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह फिल्मी गानों पर डांस करते नजर आए।

 नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर ली चुटकी
वहीं दिग्विजय के डांस पर बीजेपी ने चुटकी ली है, प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन पर तंज कसते हुए कहा-उमंग भरा डांस और खुशी से दमकता चेहरा...आपकी धारदार चाल ऐसी ही बनी रहे। बता दें कि दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा के समन्वयक हैं। उनकी देखरेख में ही यात्रा का रूट तय होता है। अभी भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की बॉर्डर पर पहुंच चुकी है। जल्द ही प्रदेश में एंट्री कर जाएगी। 


यह भी पढ़ें-राजस्थान में ईश्वर को नहीं मानने की दूल्हा-दुल्हन को दिलाई शपथ, ब्रह्मा-विष्णु, महेश की नहीं करेंगे पूजा

Scroll to load tweet…