साध्वी प्रज्ञा का शाहरुख खान और बेटे आर्यन पर बड़ा हमला, 'ये खाते यहां हैं और मदद पाकिस्तान की करते'

मध्य प्रदेश भोपल से बीजेपी सांसद और साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर mp sadhvi pragya ने ड्रग्स मामले  (Drugs Case) में पकड़े गए आर्यन खान के बहाने  शाहरुख खान पर बड़ा बयान दिया है।

Asianet News Hindi | Published : Oct 7, 2021 1:37 PM IST / Updated: Oct 07 2021, 07:26 PM IST

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपल से बीजेपी सांसद और साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर mp sadhvi pragya ने ड्रग्स मामले  (Drugs Case) में पकड़े गए आर्यन खान (Aryan Khan) के बहाने  शाहरुख खान (Shahrukh Khan) पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं जो खाते-कमाते भारत का हैं और लगाते पाकिस्तान में हैं। आइए जानते हैं साधवी का पूरा बयान...

शाहरुख का नाम लिए बिना ही किया तीखा हमला
दरअसल. साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ड्रग्स मामले पर शाहरुख और अन्य बॉलीवुड स्टार पर तीखा हमला करती दिख रही हैं। उन्होंने  शाहरुख का नाम लिए बिना ही उनपर निशाना साधा। कहा कि 'यह वैसे लोग हैं जिनके पास पैसे की अति हो जाती है और उसे अच्छे कामों में खर्च नहीं करते। फिर उनकी संतानें इस तरह के कामों को करने लगती हैं'।

ये खाते यहां है और मदद पाकिस्तान की करते
साध्वी प्रज्ञा यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि यह लोग अक्सर कहते फिरते हैं कि भारत में हम लोग सुरक्षित नहीं। लेकिन इन्होंने कभी भी भारत में किसी की कोई मदद नहीं की है। हां अगर की है तो वह पाकिस्तान में की है। इसी से पता चलता है कि यह खाते ते भारत में है और खर्च पाकिस्तान में करते हैं। अब इनकी असलियत सामने आती जा रही है। देखते जाओ अभी और क्या होने वाला है।

यह भी पढ़ें-ड्रग्स केस: NCB को नहीं मिली शाहरुख के बेटे आर्यन समेत 8 आरोपियों की कस्टडी, जज सुना रहे फैसला

यह है पूरा मामला
शाहरुख खान के बेटे आर्यन को 2 अक्टूबर की रात एनसीबी ने हिरासत में लिया था। आर्यन अपने दोस्तों के साथ क्रूज शिप- कॉर्डेलिया द इम्प्रेस में सवार थे और मुंबई से गोवा जा रहे थे। उन पर ड्रग्स का सेवन करने समेत अन्य कई आरोप हैं। इस केस में अब तक 17 लोगों को NCB गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से 8 लोग 7 अक्टूबर तक और अन्य 8 आरोपी 11 अक्टूबर तक NCB की कस्टडी में हैं।

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान को लेकर NCB के सामने आर्यन खान ने यह क्या कह डाला, सबके सामने बताया रिश्तों का कड़वा सच

Share this article
click me!