इससे शर्मनाक कुछ भी नहींः 92 साल की बुजुर्ग के साथ की हैवानियत, दर्द से कराहते जंगल में पड़ी रही महिला

Published : Jan 14, 2023, 07:48 PM ISTUpdated : Jan 14, 2023, 07:57 PM IST
इससे शर्मनाक कुछ भी नहींः 92 साल की बुजुर्ग के साथ की हैवानियत, दर्द से कराहते जंगल में पड़ी रही महिला

सार

मानवता को शर्मसार करने वाला मामला मध्य प्रदेश के शहडोल शहर से सामने आया है। रिश्तेदार के यहां प्रोग्राम में शामिल होने जा रही बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देने के बहाने युवक ने जंगल में ले जाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद दर्द में तड़पता हुआ वहीं छोड़कर हुआ फरार।

शहडोल (shahdol). मध्य प्रदेश के शहडोल शहर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। दरअसल यहां एक हवस के भूखे दरिंदे ने बुजुर्ग महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। दरअसल पीड़िता किसी रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने उनके घर जा रही थी तभी अनजान युवक ने लिफ्ट देने के बहाने शर्मनाक कांड किया। मामले की जांच महिला कोतवाली थाने की पुलिस कर रही थी। वहीं घटना जुगवारी गांव की है। महिला का गंभीर हालत मे इलाज जारी है।

रिश्तेदार के घर जाना था, लिफ्ट देके जंगल ले गया दरिंदा
मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि पीड़ित बुजुर्ग महिला जबलपुर की रहने वाली है और वह शहडोल के जुगवारी गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। वह बस स्टैंड से आटो लेकर ऑटो स्टैंड तक पहुंची जहां से रिश्तेदार के यहां जाने का कोई साधन नहीं मिला पर तभी वहीं से एक बाइक सवार निकला जिसने महिला को रिश्तेदार के यहां छोड़ने की बात कहीं। पीड़िता भी उसकी बातों में आ गई और बाइक में बैठकर जाने लगी। आरोपी युवक महिला को जंगल में ले गया और वहीं अपनी बाइक रोक दी।

युवक ने हैवानियत की हदे कर दी पार
जंगल में गाड़ी रोकने के बाद आरोपी युवक महिला को जबरदस्ती जंगल में ले गया और हैवानियत की सारी हदे पार करते हुए रेप की वारदात को अंजाम दिया। बुजुर्ग महिला दर्द से तड़पती रही और ऐसा नहीं करने की गुहार लगाती रही फिर भी दरिंदे का दिल नहीं पसीजा। वारदात को अंजाम  देने के बाद युवक महिला को घायल हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गया।

जंगल में दर्द से कराहती पड़ी रही महिला
वारदात के दौरान महिला ने खुद को बचाने की कोशिश भी पर वह सफल नहीं हो सकी, इसके उलट बचाव करते समय उसको और भी घायल हो गई। रेप और शरीर पर चोट के कारण दर्द के मारे पीड़िता जंगल में ही कराहते हुए पड़ी रही। पीड़िता की कराह सुनकर वहां से निकल रहे राहगीर ने पास जाकर देखा तो नजारा देख शॉक्ड हो गया। फिर उसके बाद महिला को पास के प्राथमिक हॉस्पिटल ले गया साथ पुलिस के अलावा महिला के रिश्तेदारों  को भी घटना की जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जिसे बेहतर ट्रीटमेंट के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में में 52 साल की महिला से रेप के बाद मर्डर, प्राइवेट पार्ट के साथ बर्बरता-तोड़ डाली गले की हड्डियां

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anganwadi Cook Bee Attack: 20 बच्चों के लिए ढाल बनी आंगनवाड़ी कुक, खुद हो गई कुर्बान
पत्नी का बेडरूम कांड हिडन कैमरे में कैद, बिस्तर पर चीखता रहा पति और उसने पार की हद