काफी देर तक सो रही महिला के पास बैठा रहा हत्यारा, गले में फंदा डालकर खींच ले गया

इंदौर के एमवायएच (अस्पताल) के सामने फुटपाथ पर सो रही महिला भिखारी की हत्या का दिल दहलाने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हत्यारे ने 45 साल की महिला के सिर पर पत्थर पटक दिया। आरोपी काफी देर तक महिला के पास बैठा रहा, फिर रस्सी से गले में फंदा डालकर उसे खींच ले गया और मार डाला।
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 9, 2020 8:25 AM IST / Updated: Oct 09 2020, 02:22 PM IST

इंदौर, मध्य प्रदेश. गुरुवार देर रात एमवायएच अस्पताल के सामने फुटपाथ पर सो रही 45 साल की महिला भिखारी की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हत्यारा काफी देर तक महिला के पास बैठा रहा। फिर खड़े होकर उसे घूरने लगा। इसके बाद रस्सी से गले में फंदा डालकर उसे अपने साथ खींच ले गया। हद तो देखिए, हत्यारें ने सिर पर एक भारी पत्थर पटक दिया, जिससे महिला तड़पकर स्पॉट पर ही मर गई। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब चला, जब बाफना चैंबर के लोग पहुंचे। महिला इसी चैंबर के सामने सो रही थी।
 

रेकी के बाद ली जान...
सीसीटीवी फुटेज में नजर आया कि आरोपी ने हत्या को अंजाम देने से पहले रेकी की। वो दो-तीन बार सो रही महिला के पास आया। फिर उसने महिला के बाल पकड़कर सीढ़ियों से नीचे गिराया। इससे पहले कि वो अपना बचाव कर पाती, उसने प्लास्टिक की रस्सी से उसका गला कस दिया। इसके बाद महिला के सिर पर कोई नुकीला पत्थर दे मारा। महिला कुछ देर तड़पती रही और फिर दम तोड़ दिया। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि मृतका का कुछ दिन पहले एक अन्य महिला भिखारी बुढ़िया से झगड़ा हुआ था। माना जा रहा है कि इस हत्याकांड के पीछे उसका हाथ हो सकता है। इस इलाके में 100 से ज्यादा भिखारी रहते हैं। इनमें 15 महिलाएं भी हैं।

Share this article
click me!