भोपाल में छेड़खानी का विरोध किया तो मनचलों ने महिला की आंख-मुंह पर मारे ब्लेड, 118 टांके आए

Published : Jun 11, 2022, 03:50 PM ISTUpdated : Jun 11, 2022, 05:11 PM IST
भोपाल में छेड़खानी का विरोध किया तो मनचलों ने महिला की आंख-मुंह पर मारे ब्लेड, 118 टांके आए

सार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बेहद दिल दहला देने वाला है। जहां कुछ मनचलों ने एक महिला के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। दरिंदों ने युवती का पूरा चेहरा चीर दिया, आलम हो गया कि चेहरे पर 118 टांके आए हैं।

भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े एक महिला मनचलों के हाथों मरते-मरते बची। कुछ मनचलों ने एक महिला के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। दरिंदों ने युवती का पूरा चेहरा चीर दिया। चेहरे पर 118 टांके आए हैं। यह शॉकिंग वारदात 9 जून की रात को भोपाल के टीटी नगर थाने से आई है। एक महिला अपने पति के साथ बाइक पर जा रही थी। कुछ बदमाश महिला पर अश्लील कमेंट्स कर  सीटी बजाकर उसे छेड़ रहे थे। जब महिला ने विरोध किया तो मनचलों ने महिला पर ब्लेड से हमला बोल दिया। महिला की आंख और मुहं पर गंभीर चोट आई। डॉक्टरों ने पीड़िता के चेहरे और गले पर करीब 118 टांके लगाए हैं। 

पीड़िता ने सुनाई अपनी खौफनाक आपबीती
''मेरा नाम सीमा सोलंकी है, मैं शिवाजी नगर में अपने परिवार के साथ रहती हूं। 9 जून की रात पति सुनील सोलंकी के साथ बाइक पर बैठकर टीटीनगर जा रही रही थी। इसी दौरान हम एक होटल के सामने रुके और पति पानी की बोतल खरीदने गए और मैं रास्ते पर खड़ी रही। तभी वहां कुछ लड़के आए और सीटी बजाकर भद्दे कमेंट्स करने लगे। मैंने उनको इग्नोर किया तो सामने आकर अश्लील हरकतें करने लगे। मैंने उनको सीटी बजाने को मना किया, लेकिन वह नहीं माने। इस पर मैंने एक लड़के को थप्पड़ मार दिया। उस समय वह वहां से भाग निकले। हम भी बाइक पर घर जाने के लिए निकले। देखा तो वह लड़के हमारा पीछा कर रहे थे। एक ने ब्लेड से चेहरे पर हमला किया। चेहरे से खून से धारा बह रही थी, पूरी तरह से खून से सन चुकी थी। कुछ देर बाद बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। जब होश आया तो अस्पताल में थी। मामले में पति ने पुलिस में मामला दर्ज काराया है। पति का कहना है कि पुलिस ने साधारण केस दर्ज किया है, जबकि मामला गंभीर है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Urban Conclave 2026: इंदौर में 28 अक्टूबर को होगा आयोजन, 2753 करोड़ की शहरी परियोजनाओं पर चर्चा
किसानों की कमाई से युवाओं के रोजगार तक, सोया उद्योग पर CM मोहन यादव का बड़ा फोकस