शर्मनाक! इंदौर में डॉक्टर पति और टीचर पत्नी को बीच सड़क पीटा, लोग तमाशा देखते रहे-कोई नहीं आया बचाने

Published : Dec 12, 2022, 01:29 PM IST
 शर्मनाक! इंदौर में डॉक्टर पति और टीचर पत्नी को बीच सड़क पीटा, लोग तमाशा देखते रहे-कोई नहीं आया बचाने

सार

इंदौर में दिनदहाड़े एक डॉक्टर पति और टीचर पत्नी के साथ बीच सड़क पर पिटाई की गई। आरोपी दोनों को मारता रहा और लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन कोई उन्हें बचाने नहीं आया। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी एक प्रॉपर्टी डीलर है।

इंदौर, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी देखनो को मिली। जहां बीच सड़क पर एक प्रॉपर्टी डीलर ने एक बजुर्ग दंपत्ति की बेरहमी से पीटाई कर दी। इस घटना का सीसीटीवी भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें युवक को पीटते हुए और उसकी पत्नी को जमीन में पटकता हुई दिखाई दे रहा है। 

पति डॉक्टर तो पत्नी है टीचर...
दरअसल, यह हैरान कर देने वाली घटना इंदौर के रोड रेंज इलाके की है। जहां आरोपी की पहचान प्रॉपर्टी की डीलर धर्मेंद्र कुशवाह के रूप में हुई। वहीं पीड़ित दंपत्ति में से पति डॉक्टर हैं और वह बाल्य रोग विशेषज्ञ हैं। वहीं उनकी पत्नी पेशे से एक शिक्षिका हैं। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

आरोपी ने जानवरों की तरह महिला के पेट में मारी लात
जांच के दौरान इंदौर के पुलिस अधिकारी संपत उपाध्याय ने कहा-पीड़ित दंपत्ति की कार आरोपी की कार से हल्की से टच हो गई थी। बस इतनी सी बात पर वह गाड़ी से उतरा और विवाद करने लगा। वीडियो में देखा जा रहा है कि आरोपी कैसे दपत्ति की पिटाई करते नजर आ रहा है। देखते ही देखते पहले वो डॉक्टर की पिटाई करने लगा, पति को बचाने के लिए जब पत्नी आई तो आरोपी ने महिला के साथ भी मारपीट की। पत्नी मारपीट को रोकने के लिए कार से बाहर आती है, लेकिन वह उसको भी पेट में लात मारता है। इससे वह सड़क पर पीठ के बल गिर गई। जिससे उसे गंभीर चोट आई हुई है।

लोग मजा लेते रहे...लेकिन कोई नहीं आया बचाने
हैरान की बात यह है कि आरोपी पति-पत्नी की बेहरमी से पिटाई करता रहा, लेकिन वहां पर मौजूद लोगों में से कोई उन्हें बचाने नहीं आया। दंपति ने पुलिस को बताया कि लोग बस वहां से गुजरते गए, कोई भी उनकी मदद के लिए नहीं आया। इतना ही नहीं उल्टा लोग इस घटना का वीडियो बनाते रहे।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anganwadi Cook Bee Attack: 20 बच्चों के लिए ढाल बनी आंगनवाड़ी कुक, खुद हो गई कुर्बान
पत्नी का बेडरूम कांड हिडन कैमरे में कैद, बिस्तर पर चीखता रहा पति और उसने पार की हद