जेल में बंद शख्स की पत्नी को उसके दोस्त ने दिया मदद का भरोसा, फिर किया ऐसा काम- शर्मसार हुई दोस्ती

Published : Dec 11, 2022, 05:42 PM IST
जेल में बंद शख्स की पत्नी को उसके दोस्त ने दिया मदद का भरोसा, फिर किया ऐसा काम- शर्मसार हुई दोस्ती

सार

एक शख्स के जेल जाने के बाद उसके दोस्त ने जेल जाने वाले दोस्त की पत्नी को सहारे का आश्वासन दिया। उसके बाद उसने दोस्त की पत्नी की अस्मत लूट लिया। मामला सुर्ख़ियों में तब आया जब पीडिता शिकायत करने पुलिस के पास पहुंची। 

इंदौर(Madhya Pradesh). कहते हैं दोस्ती का रिश्ता सबसे मजबूत होता है। लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर इंसानियत भी शर्मसार हो गई।यहां एक शख्स के जेल जाने के बाद उसके दोस्त ने जेल जाने वाले दोस्त की पत्नी को सहारे का आश्वासन दिया। उसके बाद उसने दोस्त की पत्नी की अस्मत लूट लिया। मामला सुर्ख़ियों में तब आया जब पीडिता शिकायत करने पुलिस के पास पहुंची। 

मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजकुमार नगर का है। यहां के रहने वाले एक शख्स को किसी आपराधिक वारदात में शामिल होने के कारण जेल भेज दिया गया था। जिसके बाद उसकी पत्नी काफी समस्याओं में थी और पति को छुडाने के लिए परेशान थी। इसी बीच पति का एक दोस्त सईद उसके पास पहुंचा और उसे हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया। उसने कहा कि वह अपने दोस्त को जेल से छुडाकर ले आएगा। 

भरोसे में लेकर किया दुष्कर्म 
पीडिता ने पुलिस को बताया कि पति के जेल जाने के बाद पति का दोस्त सईद महिला के घर पहुंचा और उसे आश्वासन दिया कि उसके खाने और जरूरत का वह पूरी तरह से ख्याल रखेगा। इसके साथ ही उसके पति की जमानत कराने का भी आश्वासन दिया। वह उसके झांसे में आ गई। आरोपी सईद ने पहले दोस्त की पत्नी को अपने भरोसे के झांसे में लिया उसके बाद उसने महिला के साथ बलात्कार किया। 

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 
दुष्कर्म के बाद पीडिता थाने पहुंची, और उसने पूरी आपबीती पुलिस अफसरों को बताया। जिसके बाद महिला की तहरीर पर थाने में आरोपी सईद और उसकी मदद करने वाले उसके दो साथियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी सईद अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ये है धर्मेंद्र का असली फैन: बर्थडे पर भोपाल में पूरे दिन फ्री चला रहे ऑटो
मध्यप्रदेश में नक्सलवाद पर बड़ी चोट: बालाघाट में 10 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री के सामने किया सरेंडर