भोपाल में पूर्व IAS की बहू के चौंकाने वाले खुलासे, शादी के दूसरे दिन पता चला पति नपुंसक, ससुर करने लगा हद पार

Published : May 08, 2022, 11:24 AM IST
भोपाल में पूर्व IAS की बहू के चौंकाने वाले खुलासे, शादी के दूसरे दिन पता चला पति नपुंसक, ससुर करने लगा हद पार

सार

एक पीड़ित बहू ने अपने रिटायर्ड हुए आईएएस अधिकारी ससुर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है सुसर ने शादी से पहले मुझसे पति शारीरिक रूप से कमी होने की बात छिपाई गई। जब शादी के दूसरे दिन पता चला पति नपुंसक है तो ससुर मेरे पास आया और फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए जबरदस्ती करने लगा।

भोपाल. मध्य प्रदेश के सतना से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पूर्व IAS अफसर की बहू ने कई चौंकाने वाले खुलासे करते हुए अपने ससुर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने इस अधिकारी पर दहेज प्रताड़ना और रेप की कोशिश करने के जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। फिलहाल मामल की फैमिली कोर्ट में सुनवाई भी चल रही है। पीड़िता ने पुलिस के सामने अपनी दर्दभरी कहानी बयां की है....

शादी के दूसरे दिन पता चला पति नपुंसक है...
दरअसल, पीड़ित बहू ने रिटायर्ड हुए आईएएस अधिकारी ससुर के खिलाफ हाल ही में भोपाल पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने आपबीती बताते हुए कहा कि इस अफसर ने 24 नवंबर 2021 को अपने बेटे की शादी मेरे साथ भोपाल के होटल सयाजी में कराई थी। लेकिन शादी से पहले मुझसे  पति शारीरिक रूप से कमी होने की बात छिपाई गई। इस बात का पता मुझे शादी के दूसरे दिन ही चल गया। जब शादी के दूसरे दिन  पति ने लात मारकर कमरे से बाहर निकाल दिया। मैं कुछ समझ नहीं सकी, लेकिन बाद में पता चला की वह नपुंसक है, इतनी बड़ी बात रिटायर्ड आईएएस ने छिपाई।

ससुर बोला-मेरे साथ कमरें में चलो सब ठीक कर दूंगा
महिला ने कहा हद तो जब हो गई जब शादी के दूसरे दिन पति ने बाहर निकाला तो ससुर पास आया और कहने लगा चलो मेरे साथ कमरे में मैं सब ठीक कर दूंगा। जबरदस्ती ससुर ने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। जब मैंने विरोध किया तो जान से मराने की धमकी देते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं मुझे बदनाम करने के लिए मेरे कैरेक्टर को गलत बताए जाने लगा। पति के साथ-साथ पूरे परिवार ने इसमें साथ दिया।

खाना-पीना किया बंद, रोजाना करने लगे मारपीट
जब ससुर अपने गंदे इरादों में कामयाब नहीं हो सका तो उसने शादी के दो दिन बाद मुझे दहेज की मांग की। कहा  7 लाख रुपए नगद और फॉर्च्युनर गाड़ी पिता के घर से लेकर आओ। लेकिन मैंने दहेज लाने से मना कर दिया तो रोजाना मेरे साथ मारपीट की जाने लगी। खाना-पीना तक बंद कर दिया। दो से तीन दिन में बासा और बचा हुआ खाना मिलने गा। घर में कैदी की तरह बंद करवा दिया गया। किसी तरह मैंने दहेज की बात अपने मायके वालों को बताई। तो मेरा भाई मुझे लेने आया और शादी के 13 दिन बाद ही मुझे धक्के मारकर निकाल दिया गया। जिसके बाद में मायके सतना पहुंची और ससुर की सारी करतूत परिवार को बताई।

मामले पर पुलिस और कोर्ट  कर रही जांच
मायके पहुंचने के बाद पीड़ित बहू ने सतना पुलिस के पास जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई और कोर्ट में केस दाखिल किया। वहीं इस पूरे मामले पर सतना एसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि हमने मामले को संज्ञान में लिया है। जांच के दौरान दोनों पक्षों के अपने-अपने आरोप हैं। पीड़िता ने ससुर पर देहज प्रताड़ना और रेप करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि पति को शारीरिक रूप से कमजोर होने की बात छिपाने का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं कुछ दिन पहले दोनों परिवारों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था, लेकिन वहां बात नहीं बन पाई। अब आगे जो भी होदा फैमिली कोर्ट का आदेश पर ही होगा।
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Tiger Death: मध्य प्रदेश में फिर बाघ की मौत, करंट लगाकर कुएं में फेंका-2026 में अब तक 25वीं घटना
MP Tourism: GITB 2026 में मध्यप्रदेश को Leading Tourism Destination अवॉर्ड, बढ़ी वैश्विक पहचान