MP 2 किसानों की मौत, कृषि मंत्री का विवादित बयान, बोले-कुकरमुत्तों की तरह उग आए हैं किसान संगठन

प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की किसानों की सभा से एक दिन पहले ही किसान संगठनों और आंदोलन को लेकर यह विवादित बयान दिया है।

Arvind Raghuwanshi | Published : Dec 14, 2020 1:32 PM IST / Updated: Dec 14 2020, 07:08 PM IST


जबलपुर (मध्य प्रदेश). जबलपुर जिले में जंगली सुअरों के लिए बिछाए करंट के तारों की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई। जहां एक किसान खेत में सिंचाई कर रहा था तो वहीं दूसरा फसल की रखवाली करने गया था। वहीं प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने विवादित बयान दिया है। किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि आज देश के हर कोने में किसान संगठन हैं। यह संगठन कुकरमुत्तों की तरह उग आए हैं। 

Latest Videos


(भंडरा गांव में किसान की मौत के बाद जमा हुए ग्रामीण।)

दोनों ही युवा किसानों की दर्दनाक मौत
दरअसल, पहला मामला जबलपुर जिले के सिहोरा व मझगवां क्षेत्र का है। जहां दो किसानों की अलग-अलग जगह घटनाओं में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों की पहचान बटकुली गांव निवासी मोहन पटेल (35) और भंडरा गांव के अनिल राजभर (30) के रुप में हुई।


(उज्जैन में कृषि कानूनों पर चर्चा करते कृषि मंत्री कमल पटेल।)

सीएम की सभा से पहले कृषि मंत्री का विवादित बयान
वहीं दूसरा मामला प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल से जुड़ा है, जहां वो मंगलवार को उन्होंने उज्जैन पहुंचे थे। बता दें कि यहां एक दिन बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सभा होनी है। उसके एक दिन पहले ही मंत्री ने किसान संगठनों और आंदोलन को लेकर यह विवादित बयान दिया है।

Share this article
click me!

Latest Videos

LIVE: डॉ. संबित पात्रा का भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधन
मिल गया हरियाणा का CM, Amit Shah के दिल में समा गए Nayab Singh Saini - Watch Video
सांसद और डॉक्टर के बीच जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं #Shorts #uttarpradesh
Haryana New CM: शपथग्रहण से ठीक पहले क्या बोले नायब सिंह सैनी #Shorts
4000 Rs. से एक बिहारी युवा ने बना डाला 100 Cr. । Ashutosh Pratihast