MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Movie Review & Release
BRICS Summit 2026
Pakistan Hospital Fire
US Iran Sanctions
US Visa Interview Halt
Awarapan 2 Box Office Collection
Assam Crime
Montana Family Shooting
Global News Snapshot
Roorkee Double Murder
US-Iran Tensions
Toxic Advance Booking
LPG Cylinder New Rule
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • News
  • 5 PHOTOS में देखिए महाकाल की गेर का नजारा, रंगों में सराबोर दिखे सीएम मोहन यादव

5 PHOTOS में देखिए महाकाल की गेर का नजारा, रंगों में सराबोर दिखे सीएम मोहन यादव

Rang Panchami: MP के CM मोहन यादव ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से निकलने वाली परंपरागत गेर में शामिल होकर रंग पंचमी मनाई। इस दौरान उन्होंने ध्वजा और शस्त्रों का पूजन किया तथा जनता के साथ रंग खेला। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Mar 08 2026, 12:42 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
रंग पंचमी पर महाकाल की गेर में शामिल हुए सीएम मोहन यादव
Image Credit : Asianet News

रंग पंचमी पर महाकाल की गेर में शामिल हुए सीएम मोहन यादव

मध्यप्रदेश के उज्जैन में रंग पंचमी का त्योहार इस बार खास रहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद परंपरागत गेर में शामिल हुए और महाकाल की नगरी में लोगों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने ध्वजा पूजन किया, अखाड़ों के शस्त्रों की पूजा की और शस्त्र चलाने का प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें मुख्यमंत्री जनता के बीच रंग खेलते और उत्सव में भाग लेते नजर आ रहे हैं।

8 मार्च को रंग पंचमी के अवसर पर डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे और महाकालेश्वर मंदिर से निकलने वाली पारंपरिक गेर में शामिल हुए। यह गेर उज्जैन की सबसे प्रसिद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में से एक मानी जाती है। हर साल रंग पंचमी पर हजारों लोग इसमें शामिल होते हैं और पूरे शहर में रंगों और उत्साह का माहौल देखने को मिलता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
ध्वजा और शस्त्रों का किया विधि-विधान से पूजन
Image Credit : Asianet News

ध्वजा और शस्त्रों का किया विधि-विधान से पूजन

गेर में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री ने ध्वजा का पूजन किया और अखाड़ों के पारंपरिक शस्त्रों की भी विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद उन्होंने शस्त्र चलाने का प्रतीकात्मक प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर वहां मौजूद साधु-संत और श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए पूरे उत्साह के साथ आयोजन किया गया।

डॉ. मोहन यादव ने इस मौके पर प्रदेशवासियों को रंग पंचमी की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि रंगों का यह पर्व लोगों के जीवन में खुशियां, उत्साह और उल्लास लेकर आए। मुख्यमंत्री ने लोगों के बीच जाकर रंग खेला। लोगों ने भी उन्हें गुलाल लगाकर स्वागत किया। इस दौरान कई तस्वीरों में मुख्यमंत्री आम लोगों के साथ रंगों में सराबोर नजर आए। यही तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही हैं।

Related Articles

Related image1
फैन से बनी पत्नी! जानिए कौन हैं UK07 Rider की वाइफ रितिका चौहान
Related image2
‘नाक काटने पर 21 लाख का इनाम’…ट्रेन में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, बाथरूम में छुपकर बचाई जान
35
महाकाल के दर्शन कर मांगी प्रदेश की खुशहाली
Image Credit : Asianet News

महाकाल के दर्शन कर मांगी प्रदेश की खुशहाली

रंग पंचमी के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पहले महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि रंग पंचमी के इस पावन अवसर पर महाकाल से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की है। उन्होंने सभी को इस पर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार लोगों के जीवन में खुशियां लेकर आए।

45
संस्कृति और परंपराओं पर खास जोर
Image Credit : Asianet News

संस्कृति और परंपराओं पर खास जोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद संभालने के बाद से ही मध्यप्रदेश की संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने पर खास जोर दिया है। उन्होंने कई पारंपरिक त्योहारों को राज्य उत्सव का दर्जा भी दिया है। उनका मानना है कि त्योहार लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं और समाज में भाईचारे को मजबूत करते हैं। इसलिए ऐसे पर्वों को पूरे उत्साह के साथ मनाना चाहिए।

55
सीएम हाउस में भी मनाई थी ब्रज की होली
Image Credit : Asianet News

सीएम हाउस में भी मनाई थी ब्रज की होली

इससे पहले 5 मार्च को मुख्यमंत्री ने भोपाल स्थित सीएम हाउस में भी खास अंदाज में होली मनाई थी। कार्यक्रम को ब्रज की होली की थीम पर सजाया गया था, जहां बरसाने की होली जैसा माहौल देखने को मिला। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत, साधु और आम लोग शामिल हुए थे। फाग गीतों और पारंपरिक भजनों के साथ पूरे उत्साह से होली उत्सव मनाया गया।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
मध्य प्रदेश समाचार
मोहन यादव

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कौन हैं सुरेंद्र विवेक? जिन्हें चिराग ने बनाया बिहार का अध्यक्ष, जो एक चुनाव भी नहीं जीते
Recommended image2
Now Playing
MPSC Drug Inspector Paper Leak: इमरान मसूद से सौरभ भरद्वाज तक, सरकार पर टूट पड़ा विपक्ष
Recommended image3
Now Playing
कई गांव, हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट... सब बहे, नेपाल में बाढ़ ने मचा दी भयानक तबाही । Nepal Flood
Recommended image4
Bansuri Swaraj: बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोलीं- 'आपकी महिला विरोधी सोच को चुनौती देती हूं'
Recommended image5
Rajasthan News: राजस्थान में 215 मेडिकल स्टोर पर गिरी गाज, दो महीने से दवा वितरण में लापरवाही का आरोप
Related Stories
Recommended image1
फैन से बनी पत्नी! जानिए कौन हैं UK07 Rider की वाइफ रितिका चौहान
Recommended image2
‘नाक काटने पर 21 लाख का इनाम’…ट्रेन में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, बाथरूम में छुपकर बचाई जान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved