सिंधिया ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, महाराजा की लोगों से एक ही अपील.. MP में बनाए गए 3 हजार सेंटर

Published : Apr 01, 2021, 02:23 PM ISTUpdated : Apr 01, 2021, 02:24 PM IST
सिंधिया ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, महाराजा की लोगों से एक ही अपील.. MP में बनाए गए 3 हजार सेंटर

सार

सिंधिया ने गरुवार को सबह नई दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में जाकर कोरोना की वैक्सीन का पहला डोज लिया। इस बीच उन्होंने वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों से अपील की।

भोपाल (मध्य प्रदेश). पूरे देश में आज से 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीनेशन दिया जा रहा है। मध्य प्रदेशे के  अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में डोज लेने के लिए लोगों की खासी भीड़ लग रही है। इसी बीच बीजेपी के राज्यसभा सांसद  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वैक्सीन लगवाई। 

सिंधिया ने लोगों से की यह अपील
दरअसल, सिंधिया ने गरुवार को सबह नई दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में जाकर कोरोना की वैक्सीन का पहला डोज लिया। इस बीच उन्होंने वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों से अपील की। उन्होंने यह जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। लिखा मैंने वैक्सीन लगवाया है, मेरा 45 वर्ष से अधिक आयु वालों से अनुरोध है कि वे जल्द-से-जल्द वैक्सीन लगवाएं और कोविड की लड़ाई में अपना योगदान दें।

पूरे प्रदेश में 3 हजार केंद्र बनाए गए
बता दें कि MP में 45 साल से ऊपर वालों के लिए सुबह 9 बजे से कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हो गया। प्रदेश भर में करीब 3 हजार केंद्र बनाए गए हैं। यह वैक्सीनेशन सरकारी और निजी अस्पतालों में दिया जा रहा है। सरकारी केंद्रों पर यह टीका नि:शुल्क लगाया जा रहा है, जबकि निजी अस्पताल में 250 रुपए का शुल्क देना है। इंदौर में 50 हजार और भोपाल में 40 हजार लोगों को डोज देने का लक्षय रखा गया है।

ग्वालियर में हर घटे का रखा गया टारगेट
ग्वालियर में पहले ही दिन 149 सेंटर पर 25 हजार लोगो को टीका लगाने का टारगेट रखा गया है। हालांकि यहां पर शुरू के एक घंटे में 500 से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके बार रफ्तार बढ़ाई गई। वहीं जबलपुर जिले में 200 सेंटर बनाए गए हैं। यहां पर करीब 25 हजार का लक्ष्य रखा गया है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिकल सेल मिशन में मध्यप्रदेश का रिकॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मु ने बताया ऐतिहासिक कदम
World Sickle Cell Day 2026: ओंकारेश्वर में राष्ट्रपति मुर्मु ने जाना सिकल सेल मिशन का पूरा रोडमैप, सराहे एमपी सरकार के प्रयास