महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राहुल ने रद्द किया महाराष्ट्र दौरा, क्या चुनावी कैंपेन में भी नहीं होंगे शामिल!

Published : Oct 02, 2019, 12:00 PM ISTUpdated : Oct 02, 2019, 12:25 PM IST
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राहुल ने रद्द किया महाराष्ट्र दौरा, क्या चुनावी कैंपेन में भी नहीं होंगे शामिल!

सार

कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने पूर्व निर्धारित महाराष्ट्र का दौरा रद्द कर दिया है। पहले  खबर थी कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राहुल गांधी महाराष्ट्र का दौरा कर विधानसभा चुनाव कैंपेन की शुरुआत करेंगे। तय था कि राहुल गांधी वर्धा के सेवागाम में पदयात्रा के जरिए कैंपेन शुरू करेंगे लेकिन आखिरी मौके पर राहुल गांधी का प्रोग्राम बदल गया। 

मुंबई/दिल्ली. कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने पूर्व निर्धारित महाराष्ट्र का दौरा रद्द कर दिया है। पहले  खबर थी कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राहुल गांधी महाराष्ट्र का दौरा कर विधानसभा चुनाव कैंपेन की शुरुआत करेंगे। तय था कि राहुल गांधी वर्धा के सेवागाम में पदयात्रा के जरिए कैंपेन शुरू करेंगे लेकिन आखिरी मौके पर राहुल गांधी का प्रोग्राम बदल गया। 

राहुल दिल्ली में आयोजित गांधी संदेश यात्रा में शामिल

राहुल गांधी दिल्ली में आयोजित पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं।  दो दिन पहले कुछ लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि 2 अक्टूबर को राहुल गांधी की प्रसात्वित पदयात्रा रद्द हो गई है। 288 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव में भी राहुल गांधी के शामिल होने को लेकर आशंका जताई गई। 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव कैंपेन पर भी संशय

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट्स में बताया कि महाराष्ट्र में राहुल गांधी की अनुपस्थिति से कांग्रेस के कई दिग्गज नेता चिंतित हैं। हालांकि राहुल गांधी का दौरा किस वजह से बदला गया है इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। राहुल गांधी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव कैंपेन में शामिल होंगे या नहीं इसे लेकर भी अभी पार्टी की ओर से रणनीतियों का खुलासा नहीं किया गया है। 

गांधी जयंती पर कांग्रेस के पदयात्रा का था प्लान 

अब गांधी जयंती पर राहुल गांधी ने जिस तरह से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से राजघाट तक की पदयात्रा की है उससे महाराष्ट्र को लेकर जारी चर्चाओं को बल मिलता दिख रहा है। इससे पहले तय था कि गांधी जयंती पर कांग्रेस देशभर में पदयात्रा कर कांग्रेस गांधी के विचारों का प्रसार करेगी।

प्रियंका गांधी जयंती के मौके पर यूपी में पदयात्रा में शामिल

दिल्ली में पदयात्रा का नेतृत्व सोनिया गांधी को करना था। जबकि उत्तर प्रदेश में प्रियंका नेतृत्व करतीं। प्रियंका गांधी जयंती के मौके पर यूपी में पदयात्रा में शामिल हुईं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी की क्या भूमिका होगी इसे लेकर लोगों की दिलचस्पी बनी रहेगी।

कांग्रेस नेमहाराष्ट्र चुनाव के मद्देनजर दूसरी लिस्ट जारी कर दी है जिसमें 52 लोगों के नाम हैं। इसमें पृथ्वीराज चव्हाण का भी नाम शामिल हैं। 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Pune Shirur Child Murder Case: 21 महीने में एक ही खेत से 2 बच्चों के शव, ये सीरियल किलिंग है?
Bandra Viral Video: पहले थप्पड़, फिर खुद की हरकत वायरल… सच जानकर दंग रह जाएंगे