6 माह के बच्चे ने खेलते हुए मुंह मे डाल ली मछली, गले मे फंसने से घुट गया दम, मौत

Published : Nov 26, 2022, 10:12 AM ISTUpdated : Nov 26, 2022, 10:22 AM IST
6 माह के बच्चे ने खेलते हुए मुंह मे डाल ली मछली, गले मे फंसने से घुट गया दम, मौत

सार

गले में मछली का कांटा फंसने से छह माह के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेलते समय बच्चे ने मछली को मुंह में डाल लिया।

ठाणे( Maharashtra). गले में मछली का कांटा फंसने से छह माह के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेलते समय बच्चे ने मछली को मुंह में डाल लिया। नतीजतन दम घुटने से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे की मौत से घर मे कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सरफराज अंसारी अपने परिवार के साथ अंबरनाथ पश्चिम के उलन चाल में रहते हैं। उनके घर में 6 महीने पहले बेटे शहबाज का जन्म हुआ। गुरुवार की शाम शहबाज अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच वह अचानक से रोने लगा। कुछ देर बाद भी जब वह चुप नहीं हुआ तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।

डॉक्टर भी नहीं समझ सके रोने का कारण
खेलते समय मासूम शाहबाज अचानक से रोने लगा। जिसके बाद दूसरे बच्चों ने शहबाज के माता-पिता को इसकी जानकारी दी। बाद में शहबाज के माता-पिता ने उसे शांत कराने की कोशिश की लेकिन वह रोता रहा। इसलिए दोनों उसे एक निजी अस्पताल ले गए। लेकिन वहां भी डॉक्टरों को कुछ समझ नहीं आया, उधर मासूम की तबियत बिगड़ती चली गई। जिसके बाद घबराये शाहबाज के माता-पिता उसे उल्हासनगर के सरकारी अस्पताल ले गए। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही शहबाज की मौत हो गई।

मौत के बाद हुई जांच तो वजह जान चौंक गए डॉक्टर
मासूम की मौत के बाद जब डॉक्टरों ने शहबाज की जांच की तो पाया कि उसके गले में एक मछली फंसी हुई थी और इस वजह से दम घुटने से उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसके गले से मछली निकाल दी। मौत की वजह जान डॉक्टर भी चौंक गए। मौत के सही कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम के बाद शव को माता-पिता को सौंपा जायेगा।

इसे भी पढ़ें..

वीर सपूत राहुल शिंदे के नाम से जाना जाएगा महाराष्ट्र का ये गांव, आतंकियों से लोहा लेते हुए थे शहीद

 

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बचाव में उतरी अमृता फड़णवीस, शिवाजी पर दिए बयान के बाद मचा है बवाल

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिक वाहन वालों के लिए खुशखबरी, E-Vehicle का टोल होगा माफ
CCTV में दिखी अजीब हरकत-शादी में आए विदेशी मेहमान की मौत का सच क्या है?