गोवा-मुंबई Highway पर ट्रक और कार की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत, एक बच्चे सहित 9 लोगों की मौत

Published : Jan 19, 2023, 09:01 AM ISTUpdated : Jan 19, 2023, 11:08 AM IST
गोवा-मुंबई Highway पर ट्रक और कार की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत, एक बच्चे सहित 9 लोगों की मौत

सार

 महाराष्ट्र के रायगढ़ के रेपोली क्षेत्र में गोवा-मुंबई हाईवे पर गुरुवार(19 जनवरी) को हुए ट्रक और कार के बीच भीषण हादसे में एक बच्चे सहित 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक अन्य बच्चा घायल है। टक्कर इतनी भीषण थी कि लाशों के टुकड़े-टुकड़े हो गए।

मुंबई. महाराष्ट्र के रायगढ़ के रेपोली क्षेत्र में गोवा-मुंबई हाईवे पर गुरुवार(19 जनवरी) को हुए ट्रक और कार के बीच भीषण हादसे में एक बच्चे सहित 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक अन्य बच्चा घायल है। टक्कर इतनी भीषण थी कि लाशों के टुकड़े-टुकड़े हो गए। बताया जाता है कि जब ट्रक मुंबई की ओर जबकि कार रत्नागिरी जिले के गुहागर की ओर जा रही थी, तब यह हादसा हुआ। कार के क्षत-विक्षत अवशेष हादसे की तीव्रता की ओर इशारा कर रहे हैं। मरने वालों में पांच पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया हाईवे पर यातायात बहाल हो गया है और घटना की जांच की जा रही है।


हादसा गुरुवार सुबह करीब 5 बजे रेपोली गांव के पास हुआ। हादसे की जानकारी लगते ही गोरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। हादसे में एक 4 साल का बच्चा भी बुरी तरह घायल हुआ है। वो कार की जर्जर बॉडी में बुरी तरह फंस गया था। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे जैसे-तैसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि ट्रक रांग साइड से आ रहा था। इसके चलते ईको कार का ड्राइवर हादसे को रोक नहीं सका। बताया जाता है कि अचानक से सामने ट्रक आ जाने से उसकी लाइट कार ड्राइवर की आंखों पर पड़ी, जिससे वो स्टीयरिंग से अपना संतुलन खो बैठा।

बता दें कि इस समय मुंबई-गोवा हाईवे का कंस्ट्रक्शन चल रहा है। हालांकि यह पिछले कई सालों से बहुत धीमी गति से हो रहा है। इसकी वजह से यहां आए-दिन हादसे हो रहे हैं। पिछले हफ्ते रत्नागिरी जिले के राजापुर में भी एक हादसा हो चुका है। एक एक्सीडेंट लांजा में भी सामने आया था।दोनों हादसों में दो लोगों की मौत हुई थी।

महाराष्ट्र में एक हफ्ते में यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले बीते शुक्रवार(13 जनवरी) को नासिक-शिरडी हाइवे पर भीषण हादसा हुआ था। इसमें 10 लोगों की मौत हुई थी। वे लोग उल्लासनगर के रहने वाले थे, जो मुंबई से सटा है। सभी लोग शिरडी दर्शन करने जा रहे थे। इनकी लग्जरी बस सिग्नर-शिरडी हाइवे पर पाथेर गांव के पास एक ट्रक से टकरा गई थी।


महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में गुरुवार को एक बस के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई, जब राज्य की राजधानी मुंबई से 480 किलोमीटर दूर कंकावली में गाड नदी पुल के पास एक तीखे मोड़ पर बस चालक ने पहियों पर नियंत्रण खो दिया। उन्होंने कहा कि 36 यात्रियों को लेकर लग्जरी बस पुणे से गोवा जा रही थी। अधिकारी ने कहा कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को इलाज के लिए कंकावली के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें
WFI बना अखाड़ा:रो रहे पहलवान, सुसाइड तक करने की ठानी, सेक्युअल डिमांड के आरोपों ने बिगाड़ा खेल, कैम्प भी कैंसल
चौंकाने वाली स्टडी: इंटरनेट के जरिये बच्चों से फैमिली डिटेल्स लेकर सेक्स की डिमांड करते हैं अजनबी

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Maharashtra Crime: पंचायत चुनाव लड़ने के लिए बाप ने 6 साल की मासूम बेटी को मार डाला
Rohit Shetty House Firing Video: मुंबई पुलिस को मिली अहम कड़ी, साजिश का नया एंगल आया सामने