जॉब से निकालने पर गुस्से में आकर बॉस का कर दिया मर्डर

Published : Sep 24, 2019, 01:00 PM IST
जॉब से निकालने पर गुस्से में आकर बॉस का कर दिया मर्डर

सार

मुंबई के जाने-माने कोचिंग इंस्टीट्यूट की घटना। आरोपी ने क्लास में घुसकर संचालक को मारे चाकू। आरोपी इसी कोचिंग इंस्टीट्यूट में करता था जॉब। 

मुंबई. घाटकोपर इलाके में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के संचालक की उसी के पूर्व कर्मचारी ने हत्या की दी। आरोपी जॉब से निकालने जाने पर नाराज था। बताते हैं कि उसकी एक महीने की सैलरी भी रोकी गई थी। आरोपी रविवार को अपनी सैलरी लेने इंस्टीट्यूट गया था। वहां बॉस से उसकी बहस हो गई। इसके बाद आरोपी ने बॉस पर चाकू से दनादन वार कर दिए। घटना के वक्त कोचिंग में छात्रा मौजूद थे। पुलिस ने आरोपी गणेश को गिरफ्तार कर लिया है।


बीच-बचाव में छात्र भी हुए घायल..
पुलिस के मुताबिक मृतक मयंक घाटकोपर में 'मयंक ट्यूटोरियल्स' नाम से कोचिंग चलाते थे। यह मुंबई की जानी-मानी संस्था है। इसका हेड ऑफिस घाटकोपर में है। रविवार को वे कोचिंग ले रहे थे, तभी उनका पूर्व कर्मचारी गणेश वहां पहुंचा। गणेश को महीनेभर पहले ही जॉब से निकाला गया था। दोनों के बीच सैलरी को लेकर बहस हुई। इस पर नाराज होकर आरोपी ने बॉस पर हमला कर दिया। हमले में मयंक बुरी तरह घायल हो गए थे। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामले की इन्वेस्टिगेशन कर रहे एस. भालेराव ने बताया कि आरोपी को रोकने के लिए वहां मौजूद छात्र बीच में आए। बीच-बचाव में कुछ छात्र भी घायल हो गए। उन्हें पास के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
Pune Weather Today: पुणे में 14 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम? जानिए दिनभर का हाल