7 दिन में गूगल पर अयोध्या की सर्चिंग 8 गुना बढ़ी, ट्विटर पर ट्रेंड में रहा #राममंदिर

Published : Nov 09, 2019, 01:22 PM ISTUpdated : Nov 09, 2019, 01:50 PM IST
7 दिन में गूगल पर अयोध्या की सर्चिंग 8 गुना बढ़ी, ट्विटर पर ट्रेंड में रहा #राममंदिर

सार

अयोध्या की-वर्ड को अगर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है तो वह है उत्तर प्रदेश। जहां के लोगों ने गूगल पर अयोध्या लिखा है। इसके बाद कर्नाटक गोवा, और दिल्ली रहे। वहीं ट्विटर भी गूगल की तरह 16 अक्टूबर के दिन सबसेस ज्यादा ट्रेंड में '#राममंदिर निर्माण' ही रहा। 

मुंबई. सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अपने फैसले ने अयोध्या की विवादित जमीन पर रामलला का मालिकाना हक बताया। लेकिन पिछले 7 दिन से गूगल पर सबसे ज्यादा सर्चिंग करने वाला अगर कोई विषय था तो यही था। पूरे देश के लोग यही सर्च कर रहे थे कि अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला कब आएगा? इससे गूगल पर अयोध्या की-वर्ड की सर्चिंग 8 गुना तक बढ़ गई।

ऐसे बढ़ती गई अयोध्या की-वर्ड सर्चिंग
मीडिया रिसर्च के अनुसार, 1 नवंबर को अयोध्या के 11 पॉइंट्स थे, जो तीन दिन में बढ़कर इनकी संख्या 25 हो गई। वहीं 7 दिन के अंदर यानि 8 नवंबर को यह 200 पॉइंट हो गए। गूगल ट्रेंड्स के डेटा मुताबिक, सबसे ज्यादा अयोध्या शब्द 16 अक्टूबर को सर्च किया गया। क्योकि इस दिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई खत्म पूरी हुई थी और इस दिन अयोध्या की-वर्ड के 100 पॉइंट थे।

कहां सबसे ज्यादा किया सर्च
अयोध्या की-वर्ड को अगर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है तो वह है उत्तर प्रदेश। जहां के लोगों ने गूगल पर अयोध्या लिखा है। इसके बाद कर्नाटक गोवा, और दिल्ली रहे। वहीं ट्विटर भी गूगल की तरह 16 अक्टूबर के दिन सबसेस ज्यादा ट्रेंड में '#राममंदिर निर्माण' ही रहा। दो घंटे के अंदर करीब डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने इसको लेकर ट्वीट किए। गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, अगर किसी दिन एक की-वर्ड को 100 पॉइंट्स मिलते हैं तो वह उस दिना का सबसे ज्यादा नंबर होता है।

कौन-कौन से वर्ड हुए सर्च
1. अयोध्या रिजल्ट
2. अयोध्या वर्डिक्ट 2019
3. व्हेन इज अयोध्या वर्डिक्ट
4. व्हेन इज अयोध्या वर्डिक्ट
5. अयोध्या वर्डिक्ट व्हेन
6. डेट ऑफ अयोध्या वर्डिक्ट
7. अयोध्या वर्डिक्ट टुडे
8. अयोध्या वर्डिक्ट न्यूज
9. व्हेन इज अयोध्या वर्डिक्ट

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल
Govindas Insurance: दही हांडी से पहले महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान, 10 लाख का बीमा और मुफ़्त इलाज