पत्नी के साथ लिट्टी बेचता था बिग बॉस में एंट्री लेने वाला ये शख्स, इस तरह हुआ था फेमस

दीपावली के दिन यानी 27 अक्टूबर को बिग बॉस 13 में तीसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में भोजपुरी परस्टार खेसारी लाल यादव की एंट्री हुई। सलमान ने खेसारी का जोरदार स्वागत किया। बता दें, इससे पहले बिग बॉस वीकेंड का वार में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हिन्दुस्तानी भाऊ यानी विकास पाठक और तहसीन पूनेवाला की एंट्री हो चुकी है। बिहार के छपरा के रहने वाले खेसारी का जीवन काफी संघर्ष भरा रहा है। आज हम आपको इनकी लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 28, 2019 7:21 AM IST / Updated: Oct 28 2019, 03:50 PM IST

मुंबई. दीपावली के दिन यानी 27 अक्टूबर को बिग बॉस 13 में तीसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में भोजपुरी परस्टार खेसारी लाल यादव की एंट्री हुई। सलमान ने खेसारी का जोरदार स्वागत किया। बता दें, इससे पहले बिग बॉस वीकेंड का वार में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हिन्दुस्तानी भाऊ यानी विकास पाठक और तहसीन पूनेवाला की एंट्री हो चुकी है। बिहार के छपरा के रहने वाले खेसारी का जीवन काफी संघर्ष भरा रहा है। आज हम आपको इनकी लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं। 

ऐसे फेमस हुए थे खेसारी
बिहार के छपरा जिले के रहने वाले खेसारी फेमस भोजपुरी गायक हैं। इन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में भी एक्टिंग की है। करियर की शुरुआत में इन्होंने कई गाने गाए, लेकिन सब फ्लॉप हो गए। साल 2008 में इनका गाना 'भौजी केकरा से लड़ब पिया अरब गईले ना' हिट हो गया। जिसके बाद इन्हें फिल्म साजन चले ससुराल में काम करने का मौका मिला, जिसके लिए इन्हें 11 ​हजार रुपए मिले थे। इसके बाद खेसारी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। ये करीब 70 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

Latest Videos

परिवार का पेट भरने के लिए से काम करते थे खेसारी
खेसारी की सक्सेस के पीछे इनकी पत्नी का काफी बड़ा रोल रहा है। इनकी शादी 2006 में चंदा से हुई थी। फिल्म में आने से पहले खेसारी परिवार का खर्चा चलाने के लिए दिल्ली में धागा की कटाई का काम करते थे। आर्केस्टा में भी काम किया। इस बीच ये बीएसएफ में ​सिलेक्ट हो गए। लेकिन उनका नौकरी में मन नहीं लगा और नौकरी छोड़ दोबारा आ गए।

शादी के बाद खर्चा चलाने के लिए दिल्ली के संजय कॉलोनी में लिट्टी की दुकान लगाने लगे। इस काम में पत्नी चंदा उनकी पूरी हेल्प करती थीं। 2009 में पति के फिल्म इंडस्ट्री में फेमस होने के बाद चंदा कुछ खास नहीं बदलीं। इंडस्ट्री में होने वाली पार्टी से दूर रहती हैं। इनका एक बेटा और एक बेटी है। बेटी ने एक फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट का रोल निभाया है। खेसारी के पिता मंगरू लाल यादव खेती किसानी का काम करते थे।

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट