महाराष्ट्र की राजनीति में नया गठजोड़: दिवाली महोत्सव के बहाने एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस के साथ आए राज ठाकरे

Published : Oct 22, 2022, 07:28 PM IST
महाराष्ट्र की राजनीति में नया गठजोड़: दिवाली महोत्सव के बहाने एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस के साथ आए राज ठाकरे

सार

शुक्रवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मुंबई में दिवाली कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे। मनसे प्रमुख राज ठाकरे, एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने एक साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

BMC elections 2022: देश की सबसे बड़ी नगरीय निकाय बीएमसी पर कब्जा जमाने के लिए बीजेपी ने रणनीतिक तैयारियां शुरू कर दी है। शिवसेना शिंदे गुट के साथ महाराष्ट्र में सरकार बनाने वाली बीजेपी ने अब बीएमसी (BMC Elections 2022) से भी उद्धव ठाकरे गुट को बाहर करने की फिराक में है। दिवाली के पहले बीजेपी व शिवसेना शिंदे गुट की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ नजदीकियों से कई राजनीतिक कयास लगाए जाने लगे हैं। माना जा रहा है कि बीएमसी चुनाव में बीजेपी व शिवसेना शिंदे गुट के साथ मनसे का गठजोड़ होगा। 

दरअसल, शुक्रवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मुंबई में दिवाली कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे। मनसे प्रमुख राज ठाकरे, एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने एक साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तीनों नेताओं ने मंच पर खड़े होकर एक साथ बटन दबाकर शिवाजी पार्क पर लगाए गए खास झालर की लाइट जलाकर रोशनी दी। शिवाजी पार्क में मनसे द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। लेकिन कोरोना को देखते हुए बीते दो साल से यह आयोजन ठप था। इस बार दीपोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। मनसे के इस आयोजन पर मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री दोनों शामिल हुए। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने दोनों का स्वागत किया।

शिवसेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के भतीजे हैं राज

राज ठाकरे, शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के भतीजा हैं। बाला साहेब ठाकरे के राजनीतिक दौर में राज ठाकरे काफी सक्रिय रहे। लेकिन बाला साहेब के उत्तराधिकारी के रूप में उद्धव ठाकरे के ऐलान के बाद नाखुश होकर राज ठाकरे ने पार्टी छोड़ दी थी। बाद में उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का गठन किया था। हालांकि, राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय रहने वाले राज ठाकरे ने पार्टी बनाने के बाद कोई खास सफलता हासिल नहीं की। विधानसभा व बीएमसी चुनावों में भी सफल नहीं रहे। हालांकि, शिवसेना में बगावत होने और उद्धव ठाकरे परिवार के अलग-थलग पड़ने के बाद राज ठाकरे एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं।

दस नगर निगमों पर है सबकी निगाहें

महाराष्ट्र में मुंबई समेत दस नगर निगमों में चुनाव होने हैं। जल्द ही चुनाव के घोषणा की उम्मीद है। मुंबई नगर निगम पर सबसे अधिक जोर सभी दलों का है। बीएमसी पर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट का अभी तक कब्जा है। बीजेपी इस बार मुंबई नगर निगम पर कब्जा करना चाहती है। बीजेपी व शिवसेना शिंदे गुट के एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की संभावना है। लेकिन दिवाली महोत्सव के बाद यह संभावना जताई जा रही है कि राज ठाकरे की पार्टी मनसे भी बीजेपी गठबंधन का हिस्सा होगी।

यह भी पढ़ें:

ऋषि सुनक के मुकाबले बोरिस जॉनसन ने भी ठोकी ताल, भारतीय मूल की प्रीति पटेल ने इस पूर्व PM को बताया BEST

Jammu Kashmir में अनुसूचित जाति में शामिल होंगे 15 नए समूह, पाकिस्तान की इन शरणार्थी समूहों को भी आरक्षण!

आइए हम स्वच्छ हवा में सांस लें, मिठाई पर अपना पैसा खर्च करें...SC ने पटाखों पर प्रतिबंध हटाने से किया इनकार

अमेरिकी अखबार में मोदी सरकार व ज्यूडिशरी के खिलाफ विज्ञापन से हंगामा, भारत में निवेश करने वालों को भड़काया

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मुंबई एयरपोर्ट की बड़ी उपलब्धि, दुनिया के टॉप-30 ग्रीन एयरपोर्ट्स में शामिल
छा गई बेटीः 1 साल 9 महीने की वेदा, 100 मीटर तैरकर बनी सबसे छोटी तैराक