भाजपा के खिलाफ लगाया था विवादित पोस्टर, इन नेताओं के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Published : Oct 30, 2019, 04:30 PM IST
भाजपा के खिलाफ लगाया था विवादित पोस्टर, इन नेताओं के खिलाफ दर्ज हुआ केस

सार

पालघर में भाजपा के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाने के आरोप में शिवसेना के एक स्थानीय नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  

पालघर. महाराष्ट्र के पालघर में भाजपा के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाने के आरोप में शिवसेना के एक स्थानीय नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  पोस्टर में भाजपा के कुछ नेताओं की तस्वीरें भी लगाई गई थीं। इस मामले की गई कार्रवाही के बारे में पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी। 

यह लिखा था पोस्टर में 

भाजपा के खिलाफ लगाए गए विवादित पोस्टर में लिखा था, "महाराष्ट्र के पालघर जिले से पार्टी को सत्ता से बेदखल कर दिया गया है।" जिस पर बीजेपी नेताओं ने विरोध जताया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है।  पुलिस ने बताया कि मंगलवार को शिवसेना कार्यकर्ता प्रभाकर राउल और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसमें होर्डिंग पर भाजपा के बागी नेता संतोष जनाटे की तस्वीर थी। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और चुनाव हार गए थे।
    
दोनों सीटें हारी थी बीजेपी
 

उनके अलावा वर्तमान विधायक पास्कल जान्या धनारे की तस्वीर भी थी, वह भी चुनाव हार गए है। पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी हेमंत काटकर ने बताया कि इस बाबत मामला बोईसर पुलिस थाने में दर्ज किया गया है और होर्डिंग भी हटा लिया गया है। आपको बता दें कि भाजपा पालघर जिले के विक्रमगढ़ और दहानु दोनों सीटें हार गई है। यहां से शिवसेना के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। 

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Manoj Jarange: पहली और दूसरी सरकारी नोट में क्या बदला? आंकड़ों ने खोली पूरी तस्वीर
Thane Metro का ट्रायल रन पूरा, अब दिसंबर में शुरू हो सकती है सेवा, इन इलाकों का सफर होगा आसान