महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, जानें कब होगा मंत्रिमंडल का गठन

Published : Aug 06, 2022, 07:49 AM IST
महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, जानें कब होगा मंत्रिमंडल का गठन

सार

शिंदे कैबिनेट का विस्तार पहले 5 अगस्त को हो सकता था। लेकिन एकनाथ शिंदे की तबियत खराब होने के कारण इस विस्तार को टाल दिया गया था। माना जा रहा है कि 15 अगस्त के बाद विस्तार हो सकता है। 

मुंबई. महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे कैबिनेट के विस्तार को लेकर एक बार फिर से अटकलें तेज हो गई हैं। शुक्रवार को सीएम शिंदे, डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस के आवास पर मीटिंग करने पहुंचे। यहां दोनों नेताओं के बीच लंबी बैठक चली। माना जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रियों के नाम तय कर लिए गए हैं। मीटिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कैबिनेट का विस्तार जल्द किया जाएगा। 

क्या कहा शिंदे ने
देवेन्द्र फणडवीस के साथ मीटिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा कि 'कैबिनेट विस्तार जल्द किया जाएगा। पीएम ने दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसके लिए देवेंद्र फडणवीस दिल्ली जा रहे हैं।' माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच मंत्रिमंडल में तय किए गए नामों की सूची लेकर देवेन्द्र फडणवीस दिल्ली जाएंगे। 

शिंदे की तबियत खराब
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिंदे कैबिनेट का विस्तार पहले 5 अगस्त को हो सकता था। लेकिन एकनाथ शिंदे की तबियत खराब होने के कारण इस विस्तार को टाल दिया गया था। वहीं, दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि 15 अगस्त के बाद कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। बता दें कि 30 जून को महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेने के बाद एकनाथ शिंदे कई बार दिल्ली का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। 

क्या कोर्ट के फैसले का इंतजार?
शिंदे कैबिनेट के विस्तार में हो रही देरी का एक कारण सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोर्ट का फैसला आने के बाद ही कैबिनेट विस्तार पर विचार किया जाएगा। बता दें कि एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे खेमे की कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई है। इस याचिका पर सुनवाई चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की अगुवाई में हो रही है।

कोर्ट ने नहीं लगाई शपथ ग्रहण पर रोक
बता दें कि 30 जून को सीएम पद की शपथ लेने के बाद एकनाथ शिंदे ने 4 जुलाई को महाराष्ट्र विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया था। इसके बाद से ही  कैबिनेट विस्तार की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ कोर्ट ने कैबिनेट विस्तार के रोक पर अभी तक कोई फैसला नहीं दिया है। इस मामले में कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि सोमवार के बाद मंत्रिमंडल का गठन किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने उद्धव ठाकरे को दी बड़ी राहत, कहा- चुनाव आयोग अभी शिंदे की याचिका पर नहीं ले फैसला

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट