नागपुर में कांग्रेस-राकांपा ने जीती जिला परिषद की 40 सीटें, भाजपा सत्ता से बाहर

Published : Jan 09, 2020, 12:50 PM IST
नागपुर में कांग्रेस-राकांपा ने जीती जिला परिषद की 40 सीटें, भाजपा सत्ता से बाहर

सार

कांग्रेस...राकांपा गठबंधन ने बुधवार को नागपुर में जिला परिषद की 58 सीटों में से 40 सीटें जीत ली और सत्ताधारी भाजपा को जिला परिषद से हटा दिया

नागपुर: कांग्रेस...राकांपा गठबंधन ने बुधवार को नागपुर में जिला परिषद की 58 सीटों में से 40 सीटें जीत ली और सत्ताधारी भाजपा को जिला परिषद से हटा दिया। कांग्रेस ने 30 सीटें जबकि राकांपा ने 10 सीटें जीती।

नागपुर और पांच अन्य जिला परिषद के लिए चुनाव मंगलवार को हुए थे और परिणाम बुधवार को घोषित किये गए। भाजपा ने 15 सीटें जबकि शिवसेना को एक सीट मिली। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली।

पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस ने 57 सीटें, राकांपा ने 21, भाजपा ने 25, शिवसेना ने सात और निर्दलीयों ने चार सीटों पर जीत दर्ज की।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

वेस्ट एशिया वॉर: होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर MKD Vyom पर मिसाइल हमला, मुंबई के नाविक की मौत से कांदिवली में मातम
Nagpur Holi Shock: रंग डालने से नाराज दादी ने 4 साल के पोते पर फेंका खौलता पानी-WATCH