पति के एक झूठ ने पत्नी को मौत के मुहाने पर ले जाकर छोड़ा, अब धीमे-धीमे मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं

Published : Jan 08, 2020, 06:13 PM IST
पति के एक झूठ ने पत्नी को मौत के मुहाने पर ले जाकर छोड़ा, अब धीमे-धीमे मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं

सार

अपनी पत्नी से जिंदगी का बहुत बड़ा सच छुपाना एक पति के लिए आखिरी वक्त में मुसीबत का कारण बन गया है। पत्नी ने 3 जनवरी को पुलिस में पति के खिलाफ 'झूठ' बोलने का शिकायत दर्ज कराई है।

मुंबई. कहते हैं कि किसी भी दाम्पत्य की नींव सच पर टिकी होती है। कभी-कभार एक छोटा-सा झूठ हंसते-खेलते दाम्पत्य की दीवार हिला देता है। यहां तो इतना बड़ा झूठ था कि परिवार बच पाना कठिन था। पति ने पत्नी से अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सच छुपाया था। जब पत्नी को इसका पता चला, तो उसके पैरों तले से मानों जमीन खिसक गई।

पति को था HIV, पत्नी को अब मालूम चला....
महिला ने 3 जनवरी को कमोठे थाने में रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। महिला ने कहा कि उसके पति को HIV, बावजूद उसने यह बात छुपाई। महिला ने कहा कि शादी से पहले उसके माता-पिता ने उससे बीमारी आदि के बारे में पूछा था। तब पति ने बताया कि उसे टीबी है, लेकिन उसका इलाज चल रहा है और जल्द ठीक हो जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी भी हुई HIV का शिकार...
पीड़िता ने बताया कि पति के कारण वो भी HIV का शिकार हो गई। जब वो लगातार बीमार रहने लगी, तो घर के कामकाज करने में परेशानी होने लगी। इस बात पर ससुरालवाले ताने मारने लगे। इसके बाद वो पुलिस तक पहुंची। महिला ने बताया कि 2017 में उसकी शादी हुई थी। तब भी उसके पति बीमार रहते थे। हालांकि यह नहीं मालूम था कि वे HIV का शिकार हैं। महिल को दिसंबर 2017 में कुछ शक हुआ। इसके बाद पति को हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। वहां उसे डॉक्टरों से नहीं मिलने दिया गया। कुछ दिनों बाद वो खुद भी बीमारी की हालत में हॉस्पिटल में भर्ती हुई। तब भी उसकी जांच रिपोर्ट ससुरालवालों ने छुपा ली। 


मायके जाकर कराई जांच, तब हुआ खुलासा..
पीड़िता ने बताया कि जब वो मायके गई, तब उसने अपनी जांच कराई। इसके बाद खुलासा हुआ कि वो HIV पीड़ित है। इसके बाद उसने कानूनी सलाह ली और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है।
 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shocking Crime in Navi Mumbai: पुलिसवाले ने दोस्त को मारा, 191 KM दूर ले जाकर लाश जलाई
India First Musical Road: मुंबई की सड़क अब गाना गाएगी-भरोसा नहीं तो खुद सुन लीजिए, Video