कोरोना संकट : महाराष्ट्र में 11 हजार कैदियों को पैरोल पर रिहा किया जाएगा

Published : Mar 26, 2020, 11:03 PM ISTUpdated : Mar 26, 2020, 11:04 PM IST
कोरोना संकट : महाराष्ट्र में 11 हजार कैदियों को पैरोल पर रिहा किया जाएगा

सार

गृहमंत्री ने कहा, करीब 11 हजार कैदी या आरोपी जो सात साल की सजा के प्रावधान वाले मामलों में बंद हैं उन्हें पैरोल पर रिहा किया जा सकता है। मैंने पूरे राज्य के कारागारों को उचित आदेश जारी कर दिया है।

मुंबई. महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने गुरुवार को बताया कि राज्य के कारागारों में कैद करीब 11 हजार कैदियों जिन्हें सात साल से कम सजा मिली है , उन्हें पैरोल पर रिहा किया जाएगा।

देशमुख ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिये इस फैसले की जानकारी दी

गृहमंत्री ने कहा, करीब 11 हजार कैदी या आरोपी जो सात साल की सजा के प्रावधान वाले मामलों में बंद हैं उन्हें पैरोल पर रिहा किया जा सकता है। मैंने पूरे राज्य के कारागारों को उचित आदेश जारी कर दिया है।

देशमुख, ‘‘ राज्य में करीब 60 जेलें हैं जिन पर यह फैसला लागू होगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

WATCH VIDEO: जमीन की डील से भड़के बेटे, पुणे में सड़क पर बुजुर्ग माता-पिता को डंडों से पीटा
Maharashtra: 200 साल का इंतजार खत्म! सज-धजकर रथ में आई बेटी, खुशियों से झूम उठा परिवार! VIDEO