अब 5 स्टार होटल में रहेंगे इस राज्य के कोरोना मरीज, घर बैठे मिलेगी शराब, पढ़िए सरकार के मजबूरी वाले फैसले

Published : Apr 12, 2021, 11:14 AM IST
अब 5 स्टार होटल में रहेंगे इस राज्य के कोरोना मरीज, घर बैठे मिलेगी शराब,  पढ़िए सरकार के मजबूरी वाले फैसले

सार

भारत के सबसे ज्यादा प्रभावित इस राज्य में मृत्यु दर 1.7 प्रतिशत है। कुल एक्टिव पेशेंट अब 5 लाख 65 हजार 587 हो चुके हैं। मुंबई में पिछले 20 दिन में 1,54,300 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। यहां औसतन 7,715 लोग हर रोज कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। मुंबई में एक्टिव पेशेंट की संख्या 67,092 हो गई है।  

मुंबई (Maharashtra) । महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण इस गति से बढ़ रहा है कि सरकार मजबूर हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 घंटे में 63,294 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि दुनिया के किसी भी देश में इतने मरीज नहीं मिले हैं। जिससे अस्पताल में जगह नहीं बच रही है। ऐसे में सरकार ने पांच स्टार होटल में भी मरीजों को रखने की व्यवस्था कर रही है। साथ ही शराब की होम डिलीवरी की व्यवस्था करने का फैसला ले रही है। 

अपनी कस्टडी में लेने जा रही 600 कमरें 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते BMC अब 5 स्टार होटलों के 600 कमरे अपनी कस्टडी में लेने जा रही है। इन कमरों में उन मरीजों को रखा जाएगा, जो इलाज के 10 दिन बाद भी पॉजिटिव हैं। जिनका ऑक्सीजन लेवल सामान्य है, बुखार नहीं है। इन मरीजों की देखभाल की जिम्मेदारी प्राइवेट अस्पतालों की होगी। 

शराब की होम डिलीवरी के लिए टाइम फिक्स
बीएमसी ने महानगर में सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक शराब की होम डिलिवरी की अनुमति दे दी है। होम डिलिवरी करने वाले कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन करना होगा और सभी का RT-PCR या रैपिड एंटीजन टेस्ट हर 15 दिन पर अनिवार्य होगा।

लग सकता है 14 दिन का लॉकडाउन
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोविड टास्क फोर्स के साथ रविवार की शाम मीटिंग की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना के प्रसार की रोकथाम के लिए 8 दिनों के लॉकडाउन के पक्ष में दिखे। दूसरी तरफ, कोविड टास्क फोर्स के कुछ सदस्यों ने कहा कि चेन ब्रेक करने के लिए 14 दिनों के कड़े लॉकडाउन की जरूरत है।

1.7 प्रतिशत है मृत्युदर
भारत के सबसे ज्यादा प्रभावित इस राज्य में मृत्यु दर 1.7 प्रतिशत है। कुल एक्टिव पेशेंट अब 5 लाख 65 हजार 587 हो चुके हैं। मुंबई में पिछले 20 दिन में 1,54,300 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। यहां औसतन 7,715 लोग हर रोज कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। मुंबई में एक्टिव पेशेंट की संख्या 67,092 हो गई है।
 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

इंसानियत शर्मसारः साहूकार का कर्ज चुकाने के लिए किसान ने 8 लाख में बेच दी किडनी!
महाराष्ट्र सरकार ने क्यों बंद करवा दिए Ola Electric के 75 शोरूम?