वैक्सीन लगवाओ, सैलरी पाओ: महाराष्‍ट्र के ठाणे नगर निगम का फरमान, टीका लगवाने पर ही मिलेगा वेतन

नगर निकाय के बहुत से कर्मचारियों ने अब तक कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक नहीं लगवाई है, इसीलिए टीएमसी अब सख्ती दिखा रहा है। ठाणे नगर निकाय के अधिकारियों ने सख्त लहजे में कहा कि कर्मचारी जब तक अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट नहीं दिखाते, उन्हें सैलरी नहीं दी जाएगी।

Asianet News Hindi | Published : Nov 9, 2021 1:54 PM IST / Updated: Nov 09 2021, 07:26 PM IST

मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) का ठाणे नगर निगम अपने  कर्मचारियों को कोरोना का वैक्सीन लगवाए बिना सैलरी नहीं देगा। ये ऐलान नगर निगम की तरफ से किया गया है। निगम ने एक आदेश जारी करते हुए कहा था कि जिन कर्मचरियों ने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है उन्हें सैलरी नहीं मिल सकेगी। कर्मचारियों को सैलरी पाने के लिए अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा। निगम के इस कदम को कोरोना के खिलाफ जंग जीतने की मुहिम के तौर पर देखा जा रहा है। कर्मचारियों को कोरोना मुक्त बनाने के लिए ये सख्त कदम उठाया गया है।

क्या है आदेश
नगर निकाय के बहुत से कर्मचारियों ने अब तक कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक नहीं लगवाई है, इसीलिए टीएमसी अब सख्ती दिखा रहा है। ठाणे नगर निकाय के आयुक्त. डॉ विपिन शर्मा और मेयर नरेश म्हस्के के बीच सोमवार को हुई एक बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया। निगम अधिकारियों ने कहा कि नगर निकायों के बहुत से वर्कर्स ने अभी तक कोरोना का टीका नहीं लगवाया है। इसलिए अब जब तक ऐसे लोग अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट नहीं दिखाते उन्हें सैलरी नहीं दी जाएगी।

वैक्सीन लगवाओ, वेतन पाओ
नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि ठाणे शहर में 100 प्रतिशत टीकाकरण के लिए मंगलवार से विशेष अभियान शुरू किया गया है। महापौर ने कहा कि हर घर दस्तक नाम से चलाए जा रहे अभियान के लिए 167 टीमों का गठन किया गया है। इसमें आशा कार्यकर्ता और नर्स घर-घर जाकर वैक्सीन न लगवाने वाले लोगों की जानकारी जुटाएंगी। जिसके बाद उनका तुरंत वैक्सीनेशन किया जाएगा। मेयर ने कहा कि मरीजों के साथ आने वाले रिश्तेदारों को छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में वैक्सीन की दोनों डोज का सर्टिफिकेट दिखाना होगा। अगर उन्होंने भी वैक्सीनेशन नहीं कराया है तो उन्हें भी तत्काल वैक्सीन लगाई जाएगी।

सभी को वैक्सीन लगाने की लक्ष्य
इसके साथ ही मेयर म्हास्के और आयुक्त डॉ विपिन शर्मा ने नागरिकों से अपील की कि वे 30 नवंबर तक टीएमसी के साथ 100 प्रतिशत फर्स्ट वैक्सीनेशन में सहयोग करें। बता दें कि महाराष्ट्र में भी अब कोरोना के मामले तेजी से कम होने लगे हैं। यह सिर्फ वैक्सीनेशन की वजह से ही संभव नहीं हो सका है। अब ठाणे में भी 100 प्रतिशत फर्स्ट कोरोना वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। इसको लेकर अभियान भी शुरू किया गया है।

इसे भी पढ़ें-Rajasthan-MP में चौंकाने वाले मामले: मौत के बाद लाशों को लग रही कोरोना वैक्सीन, सच्चाई जान हो जाएंगे हैरान

इसे भी पढ़ें-Covaxin update : 22 नवंबर से मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन को ब्रिटेन में मंजूरी, नहीं होना पड़ेगा क्वारेंटाइन

Share this article
click me!