CM देवेंद्र फडणवीस की संपत्ति का पूरा ब्यौरा, कैश, शेयर्स से लेकर जमीन-ज्वैलरी तक

Published : Oct 05, 2019, 10:22 AM ISTUpdated : Oct 05, 2019, 10:52 AM IST
CM देवेंद्र फडणवीस की संपत्ति का पूरा ब्यौरा, कैश, शेयर्स से लेकर जमीन-ज्वैलरी तक

सार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की अवधि खत्म होने के बाद अब सभी सीटों पर उम्मीदवारों के मुकाबले स्पष्ट हो चुकी है। विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अंतिम दिन कई महत्वपूर्ण उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नामांकन के बाद उनकी संपत्ति का पूरा ब्यौरा सामने आया है, फडणवीस के पास 3.78 करोड़ की संपत्ति है लेकिन उनकी पत्नी की संपत्ति दोगुना हो गई है।


मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की अवधि खत्म होने के बाद अब सभी सीटों पर उम्मीदवारों के मुकाबले स्पष्ट हो चुकी है। विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अंतिम दिन कई महत्वपूर्ण उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नामांकन के बाद उनकी संपत्ति का पूरा ब्यौरा सामने आया है, फडणवीस के पास 3.78 करोड़ की संपत्ति है लेकिन उनकी पत्नी की संपत्ति दोगुना हो गई है।

मात्र 17 हजार पांच सौ रुपये कैश

फडणवीस ने नागपुर से अपना नामांकन दाखिल किया। देवेंद्र फडणवीस के शपथपत्र में बताया कि उनके पास 3.78 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति होने और 17 हजार पांच सौ रुपये नकदी होने की जानकारी दी है। इसके अलावा उनके बैंक खाते में 8 लाख 29 हजार रुपये जमा हैं। इसके साथ ही फडणवीस ने 2 करोड़ 33 लाख रुपये शेयर में निवेश किया है। 

2014 में 1 करोड़ 81 लाख थी संपत्ति 

2014 में फडणवीस की अचल संपत्ति एक करोड़ 81 लाख रुपये थी। रीयल एस्टेट की कीमतों में बढ़ोत्तरी के चलते फडणवीस की अचल संपत्ति में इजाफा हुआ है, ऐसा दावा उन्होंने शपथपत्र में किया है। 2014 में फडणवीस के पास 50 हजार रुपये नकद थे, जबकि एक लाख 19 हजार रुपये बैंक खाते में थे। मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि उनके खिलाफ आजतक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। 

17 लाख का सोना 

सीएम के पास एक छह लाख की फोरविलर और 7 हजार की बाइक भी है। साथ ही 17 लाख का सोना और 58 लाख कीमत की खेती भी है। जबकि उनकी पत्नी अमृता फडणवीस के नाम पर 2014 में 2 करोड़ 30 लाख 71 हजार 206 रुपयों की संपत्ति थी। इसमें दोगुना बढ़त होकर अब 4 करोड़ 38 लाख 97 हजार 471 रुपये हो गई है। 

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना को 24 अक्टूबर को होगी। बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर महायुति के बैनर तले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shocking Crime in Navi Mumbai: पुलिसवाले ने दोस्त को मारा, 191 KM दूर ले जाकर लाश जलाई
India First Musical Road: मुंबई की सड़क अब गाना गाएगी-भरोसा नहीं तो खुद सुन लीजिए, Video