टैक्निकल खामी आने की वजह से मुंबई में उतरा इंडिगो का विमान

Published : Jan 16, 2020, 02:01 PM ISTUpdated : Jan 16, 2020, 03:19 PM IST
टैक्निकल खामी आने की वजह से मुंबई में उतरा इंडिगो का विमान

सार

 एयरबस ए320 विमान के एक इंजन में तकनीकी खामी आने की वजह से उसे बृहस्पतिवार को मुंबई में आपात स्थिति में उतारा गया।


मुंबई. पुणे से जयपुर जा रहे इंडिगो के एयरबस ए320 विमान के एक इंजन में तकनीकी खामी आने की वजह से उसे बृहस्पतिवार को मुंबई में आपात स्थिति में उतारा गया। विमान में सवार लोगों की संख्या के बारे में अभी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।

पायलेट ने इंजन में कंपन पाया

सूत्रों ने बताया, ''इंडिगो का विमान बृहस्पतिवार सुबह पुणे से जयपुर के लिए रवाना हुआ था लेकिन उड़ान के दौरान पायलट ने इंजन में कंपन पाया जिसके बाद विमान को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया। विमान मुंबई में तड़के आपात स्थिति में उतरा।''

इंडिगो ने एक बयान में विमान के मार्ग को बदलने और इसे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारे जाने की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने विमान में सवार लोगों की संख्या नहीं बताई।

प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल मुंबई में विमान का निरीक्षण किया जा रहा है और विमान के यात्रियों को किसी और विमान से जयपुर भेज दिया गया। 


(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

19 Min 34 Second Viral Video से ज्यादा डरावना है अमरावती का अश्लील वीडियो कांड, अयान की लग्जरी लाइफ देख रह जाएंगे दंग
TCS नासिक केस: कभी खींची साड़ी तो कभी गलत जगह छुआ, महिला कर्मचारी ने बताई मेमन-अंसारी की करतूतें