मुंबई: छेड़छाड़ की शिकार कोरियाई महिला ने बताया, क्या हुआ था उस रात, होटल तक किया गया पीछा, फर्जी नंबर आया काम

Published : Dec 01, 2022, 04:07 PM IST
मुंबई: छेड़छाड़ की शिकार कोरियाई महिला ने बताया, क्या हुआ था उस रात, होटल तक किया गया पीछा, फर्जी नंबर आया काम

सार

मुंबई में कोरियाई महिला YouTuber ह्योजिओंग पार्क से छेड़छाड़ की गई। इस घटना के बारे में महिला ने बताया कि आरोपियों ने होटल तक उसका पीछा किया था। वे मोबाइल नंबर मांग रहे थे।

मुंबई। मुंबई के खार इलाके में देर रात सड़क पर लाइव स्ट्रीम कर रही कोरियाई महिला YouTuber ह्योजिओंग पार्क के साथ एक लड़के ने छेड़छाड़ की थी। घटना मंगलवार रात की है। महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया तो मामला प्रकाश में आया। इसके बाद हरकत में आई खार थाने की पुलिस ने घटना में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 

इस घटना के बारे में कोरियाई महिला ने जानकारी दी है। महिला ने कहा कि छेड़छाड़ करने वाले लड़के ने होटल तक उसका पीछा किया था। उसने मोबाइल नंबर मांगा था। महिला ने फर्जी नंबर दिया ताकि वह बचकर निकल सके। महिला ने बताया कि घटना रात करीब 11:50 बजे घटी। उस समय वह खार इलाके में स्थित अपने होटल में लौट रही थी। 

स्कूटी के पास ले जाकर किया लिफ्ट ऑफर
आरोपी ने पहले चिल्लाकर 'I love you' कहा ताकि महिला का ध्यान अपनी ओर खींच सके। महिला ने इग्नोर किया तो एक आरोपी उसके पास चला आया। उसने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने महिला का हाथ पकड़ लिया और खींचते हुए स्कूटी के पास ले गया और लिफ्ट ऑफर की। महिला ने लिफ्ट लेने से इनकार किया तो उसने कंधे पर हाथ रखा और महिला को चूमने की कोशिश की। इससे महिला डर गई। महिला ने बताया कि उसने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की कि मामले को आगे नहीं बढ़ाया जाए। महिला ने छेड़छाड़ कर रहे युवक से बचकर होटल पहुंचने की कोशिश की।

आरोपियों ने होटल तक किया पीछा
महिला ने बताया कि वह अपने होटल की ओर जाने लगी तो दोनों आरोपियों ने उसका पीछा किया। दोनों होटल तक पहुंच गए। वे मोबाइल नंबर मांग रहे थे। किश्मत से महिला का एक सब्सक्राइबर आसपास के इलाके में था। वह वीडियो देख रहा था। महिला को खतरे में देख वह मौके पर पहुंचा और महिला को बचाया। इस बीच दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मामले में कार्रवाई करने को कहा है।

यह भी पढ़ें-कौन हैं वो लड़के जिन्होंने मुंबई में की कोरियाई लड़की से छेड़खानी, जानें शर्मसार करने वाली ऐसी ही 3 घटनाएं

पहली बार मुंबई आई है महिला
यह पूछे जाने पर कि क्या इस घटना ने भारत के बारे में उनकी धारणा को बदल दिया है। कोरियाई महिला ने कहा, "मैं पहली बार भारत और मुंबई आई हूं। ऐसी घटना दुनिया में कहीं भी हो सकती है। मैं अपने प्रेमी के साथ यात्रा कर रही हूं। यह सिर्फ एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। बहुत से लोग मेरी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि यह फिर से नहीं होगा। मुझे खुशी है कि पुलिस मेरी मदद कर रही है।" 

यह भी पढ़ें- मुंबई: लाइव स्ट्रीम कर रही कोरियाई महिला YouTuber से लफंगे ने किया गंदा काम, सड़क पर हाथ पकड़ खींचा

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी