मुंबई के खार थाना क्षेत्र में लाइव स्ट्रीम कर रही एक कोरियाई महिला YouTuber के साथ एक लफंगे ने उत्पीड़न किया। पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।  

मुंबई। मुंबई में सड़क पर लाइव स्ट्रीम कर रही एक कोरियाई महिला YouTuber के साथ एक लफंगे युवक ने बदतमीजी की। घटना मंगलवार रात की है। कोरियाई महिला का नाम ह्योजिओंग पार्क है। वह लाइव स्ट्रीम कर रही थी। इसी दौरान एक लड़के ने उसके साथ गंदी हरकत की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला लाइव स्ट्रीम कर रही थी तभी एक लड़का उसके पास चला आता है। वह महिला के कुछ कहता है, जिसे वह समझ नहीं पाती है। इसके बाद लड़का महिला का हाथ पकड़ लेता है और उसे अपनी स्कूटी पर बैठाकर ले जाने की कोशिश करता है। 

Scroll to load tweet…

कंधे पर हाथ रख की चूमने की कोशिश
लड़के की मंशा भांप महिला उसके साथ जाने से इनकार कर देती है। इसके बाद लड़का जबरदस्ती उसके पास आता है और कंधे पर हाथ रखकर उसे किस करने की कोशिश करता है। इसके बाद लड़का अपने साथी के साथ स्कूटी के पास चला जाता है। डरी-सहमी महिला तेजी से दूर जाती है तभी वह लड़का स्कूटी पर सवार होकर उसके पास चला आता है। लड़का उसे अपने साथ जाने के लिए कहता है। इस पर महिला कहती है कि वह अपने घर जा रही है। एक मिनट के वीडियो में देखा जा सकता है कि विदेशी महिला को अकेली देख किस तरह दो लड़के उसका उत्पीड़न करते हैं।

ह्योजिओंग ने शेयर किया वीडियो
ह्योजिओंग ने घटना का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "कल रात लाइव स्ट्रीम करते समय एक लड़के ने मुझे परेशान किया। मैंने पूरी कोशिश की कि स्थिति को नहीं बिगाड़ूं और निकल जाऊं। वह अपने दोस्त के साथ था। कुछ लोगों ने कहा कि यह मेरे बहुत दोस्ताना होने और बातचीत करने के चलते हुआ। इस घटना ने मुझे स्ट्रीमिंग के बारे में फिर से सोचने पर मजबूर किया है।

यह भी पढ़ें- महराजगंज: होटल में प्रेमी प्रधान के साथ मिली पत्नी, पति ने दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ह्योजिओंग द्वारा वीडियो शेयर किए जाने पर मामला प्रकाश में आया। वीडियो वायरल होने पर मुंबई पुलिस भी रहकत में आई। मुंबई के खार थाने की पुलिस ने महिला से उसका कॉन्टैक्ट डिटेल मांगा। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान मोबीन चंद मोहम्मद शेख (19) और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी (20) के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें- किसी फिल्म का एक्शन नहीं, ये असली सीन है, हादसे के बाद दिवाली की चकरी बन गई कार, देखिए शॉकिंग CCTV वीडियो

ह्योजिओंग बोलीं पुलिस ने की तेजी से कार्रवाई 
ह्योजिओंग पार्क ने कहा कि मेरे साथ दूसरे देश में भी हुआ था। उस समय मैं पुलिस बुलाने के लिए कुछ नहीं कर सकी। भारत में बहुत तेजी से कार्रवाई की जा रही है। मैं 3 सप्ताह से अधिक समय से मुंबई में हूं। मैं अधिक समय तक यहां रहने की योजना बना रही हूं। मैं नहीं चाहता कि इस बुरी घटना से मेरी पूरी यात्रा और अन्य देशों को अद्भुत भारत दिखाने का मेरा जुनून बर्बाद हो जाए।