Maharashtra: अहमदनगर Hospital में लगी भीषण आग, 11 कोरोना मरीजों की मौत..पूरी ICU जलकर खाक

Published : Nov 06, 2021, 01:21 PM ISTUpdated : Nov 06, 2021, 05:26 PM IST
Maharashtra: अहमदनगर Hospital में लगी भीषण आग, 11 कोरोना मरीजों की मौत..पूरी ICU जलकर खाक

सार

महाराष्ट्र के अहमदनगर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां शनिवार सुबह सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग लग गई है। आग इतनी विकराल थी कि 11 मरीजों की मौके पर ही मौत हो गई।

अहमदनगर.  महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां शनिवार सुबह अहमदनगर के सिविल अस्पताल (ahmednagar district hospital) के आईसीयू वार्ड में भीषण आग ( fire in icu ward )लग गई है। आग इतनी विकराल थी कि 11 मरीजों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई की गंभीर रुप से झुलसने की खबर है। इस अग्निकांड में मारे जाने वाले सभी मृतक कोरोना के मरीज थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल था। आनन-फानन में बाकी मरीजो ंको अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया। मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की टीम और गाड़ियां पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पा लिया है।

वेंटिलेटर पर थे मरीज..आग लगते ही भागने लगे
दरअसल, यह आग सुबह 11.30 बजे के आसपास आईसीयू वार्ड में लगी। बताया जाता है कि जिस वक्य यह हादसा हुआ उस दौरान हॉस्पिटल इस वार्ड में करीब 20 मरीज भर्ती थे। सभी मरीज सीरियस हालत मे में वेंटिलेटर पर थे। आग लगते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया  और मरीज इधर-उधर भागने लगे। हालांकि प्रशासन ने उनको दूसरी अस्पतल ले जाया गया है।

देखते ही देखते विकारल हो गई आग
बता दें कि अस्पताल में आग किस वजह से लगी, इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। देखते ही देखते आग इतनी भयानक हो गई कि अस्पताल के अग्निशमन यंत्र से इस पर काबू नहीं पा सके। इसके बाद अहमदनगर नगर निगम और एमआईडीसी दमकल विभाग को सूचना देकर बुलाया गया। दमकल विभाग की गई गाड़ियों से मिलकर आग को बुझाया गया।

कलेक्टर ने हादसे की पुष्टि
इस भयावह हादसे की पुष्टि अहमदनगर जिला कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने की है। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जिन लोगों की मौत हुई है, वह सभी कोरोना पॉजिटिव के मरीज थे। जो कि अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती थे। ICU में भर्ती कई मरीजों की हालत गंभीर थी और कई वेंटिलेटर पर थे। अभी आग लगने की वजह तो सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। 

सामने आ रहीं भयावह हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
आग लगने के बाद जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं वह बेहद भयानक हैं। अभी भी अस्पताल से आग का गुब्बार और धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। आग लगने का द्दश्य इतना भयानक था कि अस्पताल में मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते भागे। इस भयावह मंजर के आगे लोग असहाय दिए। चारों तरफ से आग ने मरीजों को घेर लिया था। वह ना तो भाग पा रहे थे और ना ही कोई उनको बचाने आ पा रहा था। तमाम कोशिश करने के बाद भी कई जिंदगियां खत्म हो गईं।

यह भी पढ़ें-Malik Vs Wankhede: मलिक बोले- देखते हैं कौन वानखेड़े की कोठरी से कंकाल निकालता है, निजी सेना को बेनकाब करेगा

यह भी पढ़ें-लालू परिवार पर पोस्टर अटैक, नए लुक में दिखे तेजस्वी मछली पर साध रहे हैं निशाना, तेजप्रताप दे रहे उपदेश

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Crime: बेटी पर बरपा बेरोजगार पिता का कहर, बचाने दौड़ी मां को भी नहीं छोड़ा
TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी