महाराष्ट्र: कांग्रेस का दिग्गजों पर दांव, 145 उम्मीदवारों में कई सीनियर नेता और उनके बेटे

Published : Oct 04, 2019, 02:37 PM IST
महाराष्ट्र: कांग्रेस का दिग्गजों पर दांव, 145 उम्मीदवारों में कई सीनियर नेता और उनके बेटे

सार

पार्टी कुल 145 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और अशोक चव्हाण सहित कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

नई दिल्ली(New Delhi). कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को पांच और उम्मीदवार घोषित किए। इसके साथ ही पार्टी कुल 145 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और अशोक चव्हाण सहित कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

पार्टी की पांचवीं सूची में कुडाल विधानसभा सीट से उम्मीदवार बदला गया है।

कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ गठबंधन के तहत 125 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली थी लेकिन, छोटे दलों के लिए छोड़ी गई सीटों पर बात नहीं बन पाने के बाद उसने 140 से अधिक सीटों पर लड़ने का निर्णय लिया।

कांग्रेस ने राज्य विधानसभा चुनाव में अपने लगभग सभी दिग्गजों पर दांव लगाया है। इनमें पृथ्वीराज चव्हाण का नाम प्रमुख है, जिन्हें कराड दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को भोकर सीट से टिकट दिया गया है।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट को संगमनेर से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणिती सोलापुर शहर (मध्य) सीट से चुनाव लड़ेंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन राउत को नागपुर उत्तर (सुरक्षित) सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के दो पुत्रों को टिकट दिया गया है। अमित देशमुख लातूर (शहर) और धीरज देशमुख लातूर (ग्रामीण) से किस्मत आजाएंगे। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोल सकोली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

 


[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]
 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shocking Crime in Navi Mumbai: पुलिसवाले ने दोस्त को मारा, 191 KM दूर ले जाकर लाश जलाई
India First Musical Road: मुंबई की सड़क अब गाना गाएगी-भरोसा नहीं तो खुद सुन लीजिए, Video