महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे बीजेपी में होंगे शामिल, कांग्रेस में बिताए 12 साल

Published : Sep 30, 2019, 02:03 PM ISTUpdated : Oct 02, 2019, 05:04 PM IST
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे बीजेपी में होंगे शामिल, कांग्रेस में बिताए 12 साल

सार

विधानसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। राणे 2 अक्टूबर को बीजेपी ज्वाइन को मुंबई के चर्चगेट स्थित गरवारे हॉल में शाम 4 बजे एक कार्यक्रम में  बीजेपी ज्वाइन करेंगे।

मुंबई. विधानसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। राणे 2 अक्टूबर को बीजेपी ज्वाइन को मुंबई के चर्चगेट स्थित गरवारे हॉल में शाम 4 बजे एक कार्यक्रम में  बीजेपी ज्वाइन करेंगे।

1970 में शिवसेना के साथ की थी राजनीतिक कॅरिअर की शुरुआत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर घमासान है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके राणे कोंकण क्षेत्र से पार्टी में अनुभवी नेता के तौर पर चुनाव में बड़ा खतरा हो सकते हैं। आपको बता दें कि राणे ने 1970 में शिवसेना के साथ अपने राजनीतिक कॅरिअर की शुरुआत की थी जिसके बाद वह मुख्यमंत्री भी बने। 2005 में उन्होंने शिवसेना छोड़ कांग्रेस छोड़ पार्टी में शामिल हो गए।

12 साल तक रहे कांग्रेस के साथ- 

मुख्यमंत्री बनाए जाने की उम्मीद के साथ वह 12 साल तक कांग्रेस में रहे लेकिन बाद में पार्टी छोड़ महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष पार्ची में चले गए। उनका प्रभाव कोंकण क्षेत्र और मुंबई के कुछ स्थानों पर ही सीमित रहा।

भाजपा-शिवसेना गठबंधन में पैदा हो सकता है तनाव-

राणे के भाजपा में शामिल होने से राज्य के कोंकण क्षेत्र में पार्टी मजबूत होगी। बीजेपी में उनके शामिल होने से महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा-शिवसेना गठबंधन में तनाव पैदा हो सकता है। शनिवार को, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडियाकर्मियों से कहा कि राणे भाजपा के सहयोगी हैं, लेकिन क्या उनकी क्षेत्रीय पार्टी का भाजपा में विलय होगा, यह अभी तय नहीं है।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Pune Mumbai Road Crash News: पलभर में उजड़ गई दो जिंदगियां, हाईवे पर बड़ा हादसा
अनिल अंबानी पर ED का बड़ा शिकंजा? मुंबई में 12 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी-Yes Bank से जुड़ा है कनेक्शन