भाजपा का चुनावी वादा: सावरकर को भारत रत्न, युवाओं के लिए 1 करोड़ नौकरियां

Published : Oct 15, 2019, 04:21 PM ISTUpdated : Oct 15, 2019, 04:50 PM IST
भाजपा का चुनावी वादा: सावरकर को भारत रत्न, युवाओं के लिए 1 करोड़ नौकरियां

सार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। संकल्प पत्र में पार्टी ने क्रांतिकारी वीर सावरकर को भारत रत्न देने की बात कही है, साथ ही युवाओं के लिए 1 करोड़ नौकरियां देने का भी वादा किया है। घोषणा पत्र की टैगलाइन संपन्न, समृद्ध, समर्थ महाराष्ट्र रखी गई है।

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। संकल्प पत्र में पार्टी ने क्रांतिकारी वीर सावरकर को भारत रत्न देने की बात कही है, साथ ही युवाओं के लिए 1 करोड़ नौकरियां देनी का भी वादा किया है। घोषणा पत्र की टैगलाइन  संपन्न, समृद्ध, समर्थ महाराष्ट्र रखी गई है।

संकल्प पत्र में युवा किसान और गरीबों पर फोकस किया गया है। राज्य में बीजेपी, शिवसेना का गठबंधन 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव लड़ रहा है।

बीजेपी के संकल्प पत्र में युवा, किसान और गरीबों को प्रमुखता दी गई है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और राज्य ईकाई के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में संकल्प पत्र जारी किया गया।

पार्टी ने महाराष्ट्र को सूखा रहित राज्य बनाने का वादा किया। युवाओं के लिए 1 करोड़ नौकरियों की बात कही है। हालांकि पार्टी ने सिर्फ एक करोड़ नौकरियों की बात की है लेकिन इसके लिए लाभार्थियों की संख्या नहीं बताई गई है।

40 पन्नों के घोषणा पत्र में सत्तारूढ़ पार्टी ने महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रि बाई और विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न से नवाजने की बात कही। बीजेपी ने विशेष रूप से कृषि, सिंचाई और बुनियादी चीजों पर फोकस किया है। मध्यम वर्ग के वोटों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने 2021 तक सभी के लिए मकान देने का वादा भी किया। 

महाराष्ट्र से बीजेपी के बड़े वादे- 

1) वादा किया गया है अगले 5 साल में राज्य को सूखा मुक्त बनाएंगे।

2) पश्चिम महाराष्ट्र में पानी को अन्य क्षेत्रों तक सिंचाई के लिए पहुंचाएंगे।

3) मराठवाड़ा में सूखे से निपटने के लिए 11 बांधों को आपस में जोड़कर पानी पहुंचाएंगे।

4) अगले 5 साल में युवाओं के लिए एक करोड़ नौकरियां देंगे।

5) राज्य के हर घर को 2022 तक पीने का पानी मुहैया कराया जाएगा।

6) राज्य में सड़कों की देखभाल के लिए नए और स्वतंत्र सिस्टम का निर्माण किया जाएगा।

7) पूरे राज्य में इंटरनेट का जाल बिछाया जाएगा।

8) शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों का पुनर्वास किया जाएगा।

9) विस्थापितों के लिए भी पुनर्वास अभियान चलाया जाएगा।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shocking Crime in Navi Mumbai: पुलिसवाले ने दोस्त को मारा, 191 KM दूर ले जाकर लाश जलाई
India First Musical Road: मुंबई की सड़क अब गाना गाएगी-भरोसा नहीं तो खुद सुन लीजिए, Video