बीते 14 अप्रैल को सलमान खान के मुंबई के बांद्रा इलाका में स्थित घर के बाहर फॉयरिंग की गई थी। 

Salman Khan house firing case: बालीवुड स्टार सलमान खान के घर पर हुई गोलीबारी की घटना के आरोपियों पर मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मकोका एक्ट लगा दिया है। सलमान के घर पर फायरिंग के आरोप में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर मुंबई पुलिस की गिरफ्त में हैं। मुंबई पुलिस ने फायरिंग के मुख्य आरोपियों गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई को मोस्ट वांटेड घोषित कर दिया है। बीते 14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर फॉयरिंग की गई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सलमान खान, मुंबई के सबसे पॉश बांद्रा इलाका में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। 1बीएचके के इस अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को सुबह करीब पांच बजे दो बाइक सवार आए और करीब तीन राउंड फायरिंग की। सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया। इसके बाद मुंबई पुलिस तत्काल एक्शन में आ गई। मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपा गया।

इस घटना की सूचना के बाद राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी सलमान को फोन किया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की। इस साथ ही मुंबई स्थित नेता बाबा सिद्दीकी सहित कई अन्य सेलेब्स भी उनके घर गए। 

उधर, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने घटना की जिम्मेदारी ली। लॉरेंस पहले भी सलमान को कई बार धमकियां दे चुके हैं। गैंगस्टर ने दावा किया है कि वो सलमान से काले हिरण की हत्या का बदला लेना चाहता है। 

भुज से अरेस्ट हुए दो शूटर

सलमान खान के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो शूटर्स को बीते दिनों गुजरात के भुज से अरेस्ट किया। भुज से हवाई मार्ग से उनको यहां मुंबई लाया गया। दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर बताए जा रहे हैं। इनकी पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है। यह बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं और उसी के इशारे पर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग किए थे।

यह भी पढ़ें:

गोली चलने की घटने के बाद पहली बार घर से बाहर निकले सलमान खान, सामने आया VIDEO