ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने रिलीज की 'लड़कियां बड़ी लड़ाका होती हैं' किताब, बोलीं-सृजन की शक्ति सिर्फ स्त्री के पास

इस मौके पर सांसद हेमा मालिनी ने कहा- 'नारी शक्ति स्वरूपा होती है। सृष्टि ने सृजन की शक्ति सिर्फ स्त्री की कोख को ही दी है। लड़कियों को सम्मान के साथ साथ अधिकार भी मिलने चाहिए। हमें बहुत खुशी है कि संसद में महिलाओं की तादात लगातार बढ़ रही है।'

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 6:40 AM IST

मुंबई : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के मौके पर लखनऊ के चर्चित व्यंग्यकार और कवि पंकज प्रसून (Pankaj Prasoon) की बहुप्रतीक्षित किताब 'लड़कियां बड़ी लड़ाका होती हैं' (ladakiyaan badee ladaaka hotee hain) का लोकार्पण हुआ। मुंबई (Mumbai) की वाग्धारा संस्था की तरफ से आयोजित इस समारोह में बीजेपी सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) शामिल हुईं। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) बतौर मुख्य अतिथि और राज्य के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह  विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहें।

'नारी शक्ति स्वरूपा होती है'
इस मौके पर सांसद हेमा मालिनी ने कहा- 'नारी शक्ति स्वरूपा होती है। सृष्टि ने सृजन की शक्ति सिर्फ स्त्री की कोख को ही दी है। लड़कियों को सम्मान के साथ साथ अधिकार भी मिलने चाहिए। हमें बहुत खुशी है कि संसद में महिलाओं की तादात लगातार बढ़ रही है।' वहीं,  राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि पंकज प्रसून की किताब में एक चर्चित मुहावरे को टाइटिल बनाया गया है। लड़ाका का अर्थ यहां 'झगड़ालू' नहीं बल्कि 'फाइटर्स'  है। वह परिवार और समाज को खूबसूरत बनाने के लिए संघर्ष करती है, लड़ाई लड़ती है। पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह ने कहा कि स्त्री प्रेम, दया और करुणा की प्रतिमूर्ति होने के साथ ही ज़रूरत पड़ते पर काली, लक्ष्मीबाई भी बन जाती है। 

Latest Videos

वाग्धारा में जुटीं हस्तियां
इस दौरान वाग्धारा के अध्यक्ष डॉ. वागीश सारस्वत ने पंकज प्रसून की कविताओं का पाठ करते हुए उन्हें सुनाया। "लड़की ने लड़ने की यह शक्ति यूं ही नहीं पाई है, वह नौ महीने पेट के अंदर लड़ के आई है"। इस अवसर पर वाग्धारा सम्मान से अलंकृत देश भर की प्रतिभाएं उपस्थित रहीं। भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह (Akshra Singh), फिल्म कलाकार रघुबीर यादव, गीतकार अस्तित्व शेखर, कार्टूनिस्ट राजेन्द्र धोड़पकड सहित कई हस्तियां मौजूद रहीं।
 
अनुपम खेर ने लिखी है किताब की भूमिका 
'लड़कियां बड़ी लड़ाका होती हैं' पंकज प्रसून की मशहूर कविता है। यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इस कविता को बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टाइम्स स्क्वायर, न्यूयार्क (Times Square, New York) से पढ़ा था। इसकी कई अन्य कविताएं जैसे मां का बुना स्वेटर, कैसे हो दोस्त भी अनुपम खेर ने रिकॉर्ड की हैं। दिल्ली के हिन्द युग्म से प्रकाशित होने वाले इस संग्रह में कुल 64 कविताएं शामिल हैं। जिसमें हास्य व्यंग्य और करुणा का समन्वय है। किताब की भूमिका भी अनुपम खेर ने लिखी है, जिसमें वह कहते हैं कि पंकज प्रसून की कविताएं मानवीय मूल्यों में आस्था जगाती हैं, अंदर से झहकझोरती हैं और हंसाते हुए आंसू निकाल लेने की कुव्वत रखती हैं।

इसे भी पढ़ें-'लड़कियां बड़ी लड़ाका होती हैं', मार्च महीने की इस तारीख को होगा Pankaj Prasoon की कविता संग्रह का लोकार्पण

इसे भी पढ़ें-भारत की कई बेहतरीन और लोकप्रिय किताबें अंग्रेजी के अलावा अब चीनी और रूसी भाषा में भी उपलब्ध; ये रही लिस्ट

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

अमित शाह की कौन सी बात बांग्लादेश को चुभ गई, भारत को दे डाली सलाह । Amit Shah । Bangladesh
कंगना ने फिर लिया किसानों से पंगा, हिमाचल से दिल्ली तक बवाल । Kangana Ranaut
दारोगा की घूस में निपट गए दीवानजी, घसीटते ले गई टीम #Shorts
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दुनिया का सबसे खतरनाक प्लान बना रहा ईरान, अमेरिकी एजेंसियां अलर्ट
CM Atishi के पहले ही आदेश पर एलजी ने दिया झटका, आखिर क्यों लौटा दी फाइल