कौन हैं Sanjay Pandey जिन्हें बनाया गया मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर, कभी दंगों की वजह से चर्चा में आए थे

महाराष्ट्र सरकार ने मायानगरी यानि मुंबई के लिए नए पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति कर दी है। सरकार ने मौजूदा पुलिस कमिश्नर हेमंत नगरले का तबादला कर उनकी जगह पर आईपीएस अधिकारी संजय पांडे को यह जिम्मेदारी दी है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 28, 2022 1:59 PM IST / Updated: Feb 28 2022, 07:53 PM IST

मुंबई. महाराष्ट्र सरकार ने मायानगरी यानि मुंबई के लिए नए पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति कर दी है। सरकार ने मौजूदा पुलिस कमिश्नर हेमंत नगरले (hemant nagrale) का तबादला कर उनकी जगह पर आईपीएस अधिकारी संजय पांडे (IPS Sanjay Pandey)को यह जिम्मेदारी दी है। संजय पांडे इससे पहले महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम के प्रबंध निदेशक का पद संभाल रहे थे। 

कौन हैं मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर
दरअसल, संजय पांडे 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के ही रहने वाले हैं, उनक जन्म 30 सितंबर 1962 को महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) से पढ़ाई की है। बता दें कि पांडे की गिनती बेहद ईमानदार और मेहनती अधिकारियों में होती है। 

यह भी पढ़ें-सरकार की नई वाइन पॉलिस पर यूजर्स ने किया सवाल, मुंबई पुलिस ने मजाकिया अंदाज में ऐसे दिया जवाब

अपनी सूझ-बूझ से दंगों पर पाया था काबू
बता दें कि मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर बनने वाले आईपीएस संजय पांडे सबसे पहले साल 1992-93 के मुंबई दंगों के समय चर्चा में आए थे। उस वक्त वह मुंबई में डीसीपी थे। इस दौरान  पूरी मुंबई में तनाव का माहौल था। लेकिन बताया जाता है कि संजय पांडे ने अपनी सूझ-बूझ से से काफी कम समय में स्थिति को नियंत्रण में कर हालात पर कंट्रोल कर लिया था। कुछ लोगों का यहां तक कहना है कि इस बीच उनके  राजनेताओं के साथ संबंध भी बिगड़ गए थे। क्योंकि वह उनके साथ तल्खी से पेश आए थे।

30 जून को रिटायर होंगे पांडे
 आईपीएस संजय पांडे इससे पहले महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम के प्रबंध निदेशक का पद संभाल रहे थे। इसके अलावा उनके पास महाराष्ट्र के डीजीपी का भी प्रभार था। हालांकि उन्हें IPS रजनीश सेठ को महाराष्ट्र की पुलिस का डीजीपी नियुक्त किए जाने के बाद उनसे प्रभार वापस ले लिया गया था। बता दें कि पांडे 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें-मुंबई पुलिस जवान की बहादुरी..समंदर में डूबती महिला को बचाने लगाई जान की बाजी, Video देख आप भी करेंगे सैल्यूट
 

 

Share this article
click me!