शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि वाइन शराब नहीं है। अगर वाइन की बिक्री बढ़ती तो इसका फायदा किसानों को मिलेगा। हमने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए ऐसा किया है।  

ट्रेंडिंग डेस्क. सोशल मीडिया में आपने पुलिस की के कई फनी जवाब देखें होंगे। लेकिन महाराष्ट्र पुलिस ने एक यूजर्स को ऐसा जवाब दिया है जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल ट्वीट पर यूजर्स कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) ने एक नई ‘वाइन पॉलिसी‘ को मंजूरी दी है, जिसके तहत अब किराना स्टोर और सुपर मार्केट में भी वाइन की खरीद-बिक्री की जा सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि वाइन शराब नहीं है। अगर वाइन की बिक्री बढ़ती तो इसका फायदा किसानों को मिलेगा। हमने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए ऐसा किया है। भाजपा केवल विरोध करती है लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं करती है। संजय राउत के इस बयान पर एक यूजर्स ने पुलिस पुलिस को टैग करते पूछा कि- अगर मैं वाइन पीकर गाड़ी चलाता हूं, तो मुंबई पुलिस क्या मुझे नजदीकी बार दिखाएगी या मुझे सलाखों के पीछे डाल देगी?

Scroll to load tweet…

पुलिस ने कहा- बनना पड़ेगा हमारा मेहमान
यूजर्स के पोस्ट पर मुंबई पुलिस ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में रिप्लाई किया। पहले तो पुलिस ने समझाने की कोशिश की फिर अंत में लिखा कि आपको हमारा मेहमान बनना पड़ेगा। मुंबई पुलिस ने रिप्लाई देते हुए लिखा- सर, हम अनुशंसा करते हैं कि आप एक जिम्मेदार नागरिक की तरह शराब पीकर बार से उठें और ड्राइवर चालित कार में सवारी करें। इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने मजाकिया अंदाज में यह भी लिखा है कि अगर आप शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं और ब्रीदलाइजर में आपके द्वारा पी गई शराब में अल्कोहल की मात्रा का पता लग जाता है, तो आपको सलाखों के पीछे हमारा मेहमान बनना पड़ेगा।

पुलिस के पहले भी कई वीडियो और पोस्टर हुए हैं वायरल
ये पहला मौका नहीं है जब किसी राज्य की पुलिस ने इस तरह का कमेंट या रिप्लाई किया हो। बता दें कि अब ज्यादातर राज्यों की पुलिस सोशल मीडिया में एक्टिव हैं। पुलिस के द्वारा कभी ट्रैफिक को लेकर तो कभी अन्य जागरूक मुद्दों को लेकर इस तरह के फनी और मैसेज पर पोस्ट किए जाते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें- भेड़ की छलांग देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, यूजर्स ने कहा- पिछले जन्म में कूंगफू मास्टर था

द ग्रेट खली भी हुए Allu Arjun के फैन, कहा- मैं झुकेगा नहीं, यूजर्स ने किया मजेदार कमेंट