Omicron के खतरे के बीच मुंबई में पहली से 9वीं क्लास तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद, 10वीं-12वीं के जारी रहेंगे

Published : Jan 03, 2022, 04:26 PM ISTUpdated : Jan 03, 2022, 05:27 PM IST
Omicron के खतरे के बीच मुंबई में पहली से 9वीं क्लास तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद, 10वीं-12वीं के जारी रहेंगे

सार

 मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए B पहली से 9वीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं, जबकि 10वीं और 12वीं की क्लासेस जारी रहेंगी। 

मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) में ओमिक्रॉन (Omicron) के बढ़ते खतरे को देखते हुए पहली से 9वीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं, जबकि 10वीं और 12वीं की क्लासेस जारी रहेंगी। इसकी जानकारी BMC की ओर से दी गई है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच बीएमसी के अधिकारियों ने सोमवार को बैठक की। बैठक में स्कूल बंद रखने पर अधिकारियों के बीच सहमति बनी। जिसके बाद पहली से 9वीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।

मुंबई में बढ़ रहा संक्रमण
बता दें कि महाराष्ट्र में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। राज्य में सबसे ज्यादा केस मुंबई से सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना संक्रमण के 11 हजार 877 नए मामले सामने आए जो एक दिन पहले आए मामलों से 2 हजार 707 अधिक हैं। इसके साथ ही ओमिक्रॉन  के 50 मामले सामने आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि महाराष्ट्र में नौ मरीजों की भी मौत हुई और इसके साथ ही मृतकों की संख्या 1 लाख 41 हजार 542 पर पहुंच गई है। महाराष्ट्र में अब 42 हजार 24 कोरोना के एक्टिव केस हैं। संक्रमण के 11 हजार 877 मामलों में से 7 हजार 792 मामले मुंबई से सामने आए।

बच्चों का वैक्सीनेशन भी शुरू
बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मुंबई में सोमवार से 18 साल तक के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। मुंबई के 9 वैक्सीनेशन सेंटरों पर बच्चों को वैक्सीन देने का इंतजाम किया गया है। शुरुआत में वैक्सीनेशन के लिए मुंबई महापालिका के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को प्राथमिकता दी जा रही है। इधर महाराष्ट्र् के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने एक बार फिर से लॉकडाउन के संकेत दिए हैं। उन्होंने स्कूल पर फैसला लिए जाने की बात भी कही थी।

इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र में 10 मंत्री और 20 विधायक कोरोना पॉजिटिव, डिप्टी सीएम पवार बोले- अब कड़े प्रतिबंध लगा सकते हैं

इसे भी पढ़ें-मुंबई में 55% सैंपल्स में मिल रहा Omicron, जनवरी के तीसरे सप्ताह तक हो सकते हैं 2 लाख सक्रिय मरीज

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट