Mumbai : लोकल ट्रेन पकड़ने के चक्कर में गिरी महिला, गार्ड की सतर्कता से बाल-बाल बची जान, देखें Video

Published : Nov 22, 2021, 10:32 PM ISTUpdated : Nov 22, 2021, 10:33 PM IST
Mumbai : लोकल ट्रेन पकड़ने के चक्कर में गिरी महिला, गार्ड की सतर्कता से बाल-बाल बची जान, देखें Video

सार

भायखला रेलवे स्टेशन से सामने आया है, यहां प्लेटफार्म से रवाना हुई लोकल ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में एक महिला ट्रेन और प्लेटफार्म के गैप में गिर पड़ी। इससे पहले की वह पटरियों पर पहुंचती मौके पर तैनात एक महिला आरक्षक ने दौड़ कर उसका हाथ पकड़ा और उसकी जान बचा ली।

मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई (mumbai) में चलती हुई लोकल ट्रेन पकड़ने के चक्कर में बैलेंस खोने से एक महिला गिर गई। उसे गिरते ही स्टेशन पर तैनात एक महिला रेलवे कर्मचारी ने दौड़ लगाई और उस महिला को किनारे किया। घटना भायखला (Byculla) रेलवे स्टेशन की है। लोकल ट्रेन प्लेटफॉर्म से चलने लगी कि तभी वहां एक महिला पहुंच गई और वह ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश करने लगी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह गिर गई। उसे गिरता देख स्टेशन पर तैनात महिला रेलवे कर्मचारी सपना गोलकर ने दौड़ लगाई और उसे ट्रेन से दूर किया। सपना की सतर्कता और बहादुरी की वजह से महिला की जान बाल-बाल बच गई। रेलवे विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी शेयर की है। रेलवे विभाग ने जानकारी देने के साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है।

महिला ने जताया आभार
रेलवे की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में महिला चलती हुई ट्रेन पकड़ने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही है। ट्रेन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगती है और महिला का संतुलन बिगड़ जाता है। इसके बाद महिला नीचे गिर जाती है। इस बीच महिला को गिरी हुई देख कर रेलवे कर्मचारी सपना गोलकर दौड़ती हुई महिला के पास पहुंचती है और तेजी से उन्हें साइड में करती है। इस दौरान तेजी से मुंबई लोकल प्लेटफॉर्म से निकल जाती है। गोलकर की इस सतर्कता, सावधानी और साहस की हर तरफ तारीफ हो रही है।

 

रेलवे ने की यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील
पिछले कुछ दिनों के दौरान मुंबई के अलग-अलग हिस्सों के रेलवे स्टेशनों पर इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले रेलवे कर्मचारी की सतर्कता से रेलवे प्लेटफॉर्म से रेलवे ट्रैक पर गिरे बच्चे की जान बच गई। आज फिर यही हुआ है। इसलिए रेल विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने और चलती लोकल ट्रेन को न पकड़ने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें-LIFE का लास्ट LIVE : सोशल मीडिया के लिए स्टंट वीडियो बना रहा था लड़का और पीछे से आ गई ट्रेन...

इसे भी पढ़ें-शर्मनाक : पत्नी पसंद नहीं थी तो दूसरे युवक को बेचा, बहन और जीजा ने भी दिया साथ, मारपीट कर गैंगरेप करवाया..

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CCTV में दिखी अजीब हरकत-शादी में आए विदेशी मेहमान की मौत का सच क्या है?
Painful True Story: वायरल मीम बने लड़के राजेंद्र पंचाल की फोटो के पीछे है दर्दभरी कहानी