दशहरे पर आरएसएस प्रमुख ने की 'शस्त्र पूजा', आज नागपुर में करेंगे स्वयंसेवकों को संबोधित

Published : Oct 08, 2019, 11:22 AM ISTUpdated : Oct 08, 2019, 11:53 AM IST
दशहरे पर आरएसएस प्रमुख ने की 'शस्त्र पूजा', आज नागपुर में करेंगे स्वयंसेवकों को संबोधित

सार

भागवत शहर के रेशीमबाग मैदान में स्वयंसेवकों को संबोधित कर सकते हैं, संगठन के स्वयंसेवकों तथा संघ से संबद्ध संस्थाओं के नाम भी एक संदेश जारी करेंगे।

नागपुर (Nagpur). राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने महाराष्ट्र के नागपुर शहर में मंगलवार को विजयादशमी के मौके पर ‘शस्त्र पूजा’ की। इस मौके पर स्वयंसेवकों के पथ संचलन के बाद संघ के बैंड ने प्रस्तुति दी। 

भागवत शहर के रेशीमबाग मैदान में स्वयंसेवकों को संबोधित कर सकते हैं। संगठन के स्वयंसेवकों तथा संघ से संबद्ध संस्थाओं के नाम भी एक संदेश जारी करेंगे।

भागवत का संबोंधन इंटरनेट रेडियो पर होगा प्रसारित 
इस अवसर पर संघ अपना इंटरनेट आधारित रेडियो चैनल भी लेकर आया है जिसपर कार्यक्रम में भागवत के संबोधन का प्रसारण किया जाएगा। दशहरे का त्यौहार सरसंघचालकों के लिए काफी मायने रखता है क्योंकि इसी दिन 1925 में संघ की स्थापना हुई थी। इस वार्षिक समारोह में एचसीएल के संस्थापक शिव नादर मुख्य अतिथि हैं। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी इस सामारोह में मौजूद रहे।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
Pune Weather Today: पुणे में 14 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम? जानिए दिनभर का हाल