मुंबई में लव ट्रायएंगल में सड़क पर भिड़े दो युवक, एक ने कार चढ़ाने की कोशिश की तो दूसरे ने बोनट पर चढ़कर बचाई जान

Published : Mar 05, 2022, 12:07 PM IST
मुंबई में लव ट्रायएंगल में सड़क पर भिड़े दो युवक, एक ने कार चढ़ाने की कोशिश की तो दूसरे ने बोनट पर चढ़कर बचाई जान

सार

घटना कल्याण के पश्चिम में आधारवाड़ी चौक की है। यहां एक लड़की से प्रेम प्रसंग होने के शक में नवी मुंबई में रहने वाले प्रवीण चौधरी और त्रिवेश के बीच बहस होने लगी। प्रवीण कार लेकर किसी से मिलने आया था। विवाद बढ़ा तो प्रवीण ने कार स्टार्ट की और जाने लगा।

मुंबई। मुंबई के कल्याण इलाके में अफेयर को लेकर हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां भरत चौक पर लव ट्रायएंगल में दो युवकों के बीच बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे युवक पर कार चढ़ाने की कोशिश की। वह काफी दूर तक बोनट पर लटका रहा और युवक कार को सड़क पर दौड़ाने लगा। इस बीच, युवक कार के पहिए के नीचे आते-आते बचा। बाद में युवक को सड़क पर फेंककर कार सवार युवक भाग निकला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

घटना कल्याण के पश्चिम में आधारवाड़ी चौक की है। यहां एक लड़की से प्रेम प्रसंग होने के शक में नवी मुंबई में रहने वाले प्रवीण चौधरी और त्रिवेश के बीच बहस होने लगी। प्रवीण कार लेकर किसी से मिलने आया था। विवाद बढ़ा तो प्रवीण ने कार स्टार्ट की और जाने लगा। इस पर त्रिवेश कार के आगे खड़ा हो गया और झगड़ा करने लगा। इधर, प्रवीण ने कार बढ़ा दी तो त्रिवेश बोनट पर चढ़ गया और किसी तरह खुद को बचाने की कोशिश करने लगा। बाद में वह सड़क पर गिर गया। जबकि प्रवीण कार लेकर भाग निकला।

यह भी पढ़ें- क्या है दिशा सालियान केस जिसने बढ़ाई केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और बेटे नितेश की मुश्किलें, आज थाने में पेशी

कार पर चढ़े शख्स को घसीटने के बाद फरार हुए आरोपी
यह घटनाक्रम किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रवीण बिना रुके मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। मामले में ट्रैफिक पुलिस ने प्रवीण के खिलाफ केस दर्ज किया है। जबकि लोकल पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और बेटे नितेश राणे पर दर्ज हुई FIR, दिशा सालियन की मौत के बाद लगाए ऐसे गंभीर आरोप

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JeM Case: कौन है मो. हसन अबू सरमद अख्तर? WhatsApp, Telegram और 39 स्क्रीनशॉट… ATS क्या खंगाल रही?
Tiger Shroff Firing Case: Signal-Zangi ऐप पर रची गई साजिश? चैट में क्या-क्या मिला, हैंडलर्स की तलाश!