मुंबई की सड़कों पर पानी का बोतल लेकर जा रहे थे अंकल-आंटी, पुलिस ने जब रोककर तलाशी ली तो उड़ गए होश

Published : Apr 08, 2022, 11:47 PM ISTUpdated : Apr 09, 2022, 12:12 AM IST
मुंबई की सड़कों पर पानी का बोतल लेकर जा रहे थे अंकल-आंटी, पुलिस ने जब रोककर तलाशी ली तो उड़ गए होश

सार

मुंबई में ड्रग स्मगलर्स अपनी सप्लाई चेन को पुलिस से महफूज रखने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। मानखुर्द में दो बुजुर्गों को पुलिस ने करीब दो किलो ड्रग्स के साथ अरेस्ट किया है। 

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई (Mumbai) में ड्रग्स का कारोबार (Drug racket) कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को मुंबई के मानखुर्द (Mankhurd) में पुलिस ने दो बुजुर्गों के पास से करीब छह करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन बरामद की है। एक महिला और एक पुरुष बुजुर्ग पानी की बोतल में ड्रग्स लेकर जाते समय पकड़े गए हैं। पुलिस के अनुसार ड्रग्स का वजन करीब 1.9 किलोग्राम है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

लल्लूभाई परिसर में बुजुर्ग महिला की हुई गिरफ्तारी

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की इकाई -3 की एक टीम ने गुरुवार शाम मानखुर्द के लल्लूभाई परिसर में एक 52 वर्षीय महिला ड्रग पेडलर को पकड़ा। उन्होंने बताया कि महिला 67 वर्षीय व्यक्ति के साथ चल रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों बुजुर्गों को रोका। फिर तलाशी ली तो पानी की बोतल में मादक पदार्थ मिले। पुलिस ने पानी की दो बोतलों में छिपाकर रखे 1.935 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया। अधिकारी ने कहा कि महिला और उसके साथी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुरुष आरोपी इसके पहले भी अरेस्ट हो चुका है। 

कोलकाता में मेडिकल वीजा पर ड्रग तस्करी करते पकड़े गए

डीआरआई ने बीते हफ्ते कोलकाता एयरपोर्ट पर 113 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की थी। डीआरआई ने हेरोईन के साथ दो महिलाओं समेत तीन अफ्रीकन नागरिकों को भी अरेस्ट किया था। हेरोइन की मात्रा 16.15 किलो आंकी गई थी। डीआरआई के अधिकारी ने कहा कि 30 मार्च को फ्लाइट आने पर चेकिंग शुरू हुई। एक एक व्यक्ति और उनके सामानों की जांच शुरू हुई। जांच के दौरान एक ट्राली बैग में कुछ संदिग्ध सामान निकले। तीन से चार ट्राली बैग की जांच में भूरे रंग का पाउडर मिला। यह पैकेट में था और छिपाया गया था। अच्छे से तलाशी लेने पर करीब 14 एक समान पैकेट मिले। फिर एक्सपर्ट ने जांच किया तो पैकेट में हेरोइन के होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद हेरोइन जिनके सामानों के साथ पकड़ी गई, उनको अरेस्ट कर लया गया। डीआरआई के अनुसार तीन अफ्रीकन मूल के लोगों को अरेस्ट किया गया था। गिरफ्तार लोगों में दो महिलाएं भी शामिल थीं। पुरुष केन्या का रहने वाला था। गिरफ्तार तीन में से दो यात्री मेडिकल वीजा पर आए थे जबकि एक व्यावसायिक वीजा पर भारत आया था। 

यह भी पढ़ें:

125 वर्षीय स्वामी शिवानंद की विनम्रता के कायल हुए पीएम मोदी-राष्ट्रपति भी, जानिए क्यों तोड़ना पड़ा दोनों को प्रोटोकॉल

महाराष्ट्र में कौन सी खिचड़ी पक रही, देर रात राज ठाकरे से मिलने पहुंचे नितिन गडकरी, बोले-नया घर देखने आया था

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CCTV में दिखी अजीब हरकत-शादी में आए विदेशी मेहमान की मौत का सच क्या है?
Painful True Story: वायरल मीम बने लड़के राजेंद्र पंचाल की फोटो के पीछे है दर्दभरी कहानी